भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर हुई सार्थक बातचीत- पीयूष गोयल

Must Read

New Delhi: अमेरिका- भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के मुद्दों पर गुरुवार को सार्थक बातचीत हुई है. यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी. गोयल ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की.

दोनों देशों के बीच व्यापक विचार-विमर्श

मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह बैठक बेहद फलदायी रही और दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है.

सहयोग के अनेक क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा

माना जा रहा है कि इस वार्ता का उद्देश्य व्यापार बाधाओं को कम करना, निवेश बढ़ाना और आपूर्ति शृंखला सहयोग को मजबूत करना है. सर्जियो गोर ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक बताया. कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग के अनेक क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा हुई. इससे पहले सर्जियो गोर ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अरविंद कृष्णा से मुलाकात की.

वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका

उन्होंने कहा कि आईबीएम वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी उन्नति में अग्रणी भूमिका निभा रही है और भारत अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में सेतु का काम कर रही है. चीफ ऑफ मिशन के आवास पर आयोजित एक विशेष डिनर में कई अंतरराष्ट्रीय नेता और उद्योग जगत के प्रमुख शामिल हुए. इनमें राज सुब्रमण्यम, सैम ऑल्टमैन, आंद्रेज प्लेंकोविच, त्शेरिंग टोबगे, पीयूष गोयल और सुनील भारती मित्तल सहित कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुख मौजूद रहे.

10 प्रतिशत शुल्क की घोषणा

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्क आदेश को निरस्त किए जाने के बाद अमेरिका ने सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत शुल्क लागू करने की घोषणा की. हालांकि, इसे बाद में बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. इन बैठकों को भारत और अमेरिका के बीच गहराते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने की नेतन्याहू के पारंपरिक भारतीय परिधान की सराहना, बोले — यह हमारी संस्कृति के प्रति आपका सम्मान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This