ऑस्ट्रेलिया के बाद इस देश में सोशल मीडिया बैन की तैयारी, स्कूलों में पहले से ही प्रतिबंधित

Must Read

Social Media : पूरी दुनिया में बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बहस जारी है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा कदम उठाते हुए बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर बैन लगा दिया है. ऐसे में अब फ्रांस भी इस पर विचार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि फ्रांस 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और इसी साल सितंबर से हाई स्कूलों में मोबाइल फोन रखने पर बैन लगाने की योजना बना रहा है. जानकारी के मुताबिक, फ्रांस में पहले से ही प्राइमरी और मिडल स्कूलों में मोबाइल पर बैन लगा हुआ है.

सोशल मीडिया और स्क्रीन से बचाने की अपील- मैक्रों

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, फ्रांस की सरकार अगले कुछ दिनों में इसकी तैयारी शुरू कर देगी और पहले कानून का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा. बता दें कि 2023 में फ्रांस ने एक कानून बनाया था, इस नियम के अनुसार अगर कोई 15 साल से कम उम्र का बच्चा सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाता है तो इसके लिए उस प्लेटफॉर्म को पैरेंटल कन्सेंट लेना जरूरी है. लेकिन कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण यह ठीक से लागू नहीं हो पाया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी अकसर युवाओं के बीच हिंसा के पीछे सोशल मीडिया को जिम्मेदार मानते आए हैं. इस दौरान उन्‍होंने अपने नए साल के संबोधन में लोगों से अपने बच्चों को सोशल मीडिया और स्क्रीन से बचाने की अपील की थी.

बच्चों के बढ़ती मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स को रोकने के लिए कदम

बता दें कि फ्रांस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन होने की तैयारियों के बीच यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या पूरे यूरोपीय संघ में ऐसा होगा? प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मैक्रों ने पिछले साल जून में कहा था कि वो पूरे यूरोपीय संघ में सोशल मीडिया के रेगुलेशन के लिए आवाज उठाएंगे. इसके साथ ही बीते नवंबर में यूरोपीय संसद ने भी संघ से बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस करने की मिनिमम उम्र तय करने को कहा था ताकि बच्चों के बीच बढ़ती मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें :- ट्रंप ने भारत-अमेरिकी संबंधों को ‘पूरी तरह से बिगाड़’ दिया है : कांग्रेसमैन सुब्रमण्यम

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This