नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, 2026 में नक्शे से मिट जाएगा ये शहर

Must Read

Nostradamus Predictions 2026 : साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इसी कड़ी में एक बार फिर फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि 2026 मानव इतिहास के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, नास्त्रेदमस ने अपनी किताब Les Propheties में जिक्र किया है कि साल 2026 में एक महान आदमी बिजली की वजह से मारा जाएगा. इससे इस बात का इशारा मिलता है कि 2026 में किसी बड़े और लोकप्रिय वैश्विक नेता की हत्या हो सकती है या सत्ता परिवर्तन होगा. उनकी भविष्‍यवाणी को लेकर कुछ लोग इसे राजनीतिक तख्तापलट से भी जोड़कर देख रहे हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नास्त्रेदमस का असली नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस था. इसके साथ ही वे 16वीं सदी के एक ज्योतिषी और चिकित्सक थे, बता दें‍ कि इन्‍होंने अपनी किताब Les Propheties (1555) में 942 रहस्यमयी बातों को जिक्र किया है.

राजनीतिक या सैन्य फैसले के बाद हिंसा

इसके साथ ही नास्त्रेदमस की एक और 2026 की भविष्यवाणी स्विट्जरलैंड के टिसिनो (Ticino) क्षेत्र को लेकर है, जिसमें उन्‍होंने बताया कि वहां खून की बाढ़ आ सकती है. बता दें कि आमतौर पर यह इलाका काफी शांत माना जाता है, लेकिन भविष्यवाणी के अनुसार किसी राजनीतिक या सैन्य फैसले के बाद हिंसा भड़क सकती है. कुछ ही समय पहले स्विट्जरलैंड के एक लग्जरी स्की रिजॉर्ट में भीषण आग लगी थी. यही कारण है कि कुछ लोग इस घटना को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं.

किताब में एक रहस्यमयी संकेत

जानकारी के मुताबिक, इन्‍होंने अपनी एक किताब में एक रहस्यमयी संकेत दिया है, जिसमें उन्‍होंने रात में हमला करने वाले मधुमक्खियों के झुंड का जिक्र किया है. यहां मधुमक्खियां असल में कीड़े नहीं बल्कि तानाशाही या फासीवादी ताकतों का प्रतीक हो सकती हैं. इसे लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि 2026 में दुनिया के कई हिस्सों में सख्त और दमनकारी शासन उभर सकता है.

2026 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

इसके साथ ही उन्‍होंने 7 महीने के बड़े युद्ध का जिक्र किया है और माना जा रहा है कि 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है, जिसमें लोगों को काफी नुकसान हो सकता है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस लड़ाई की शुरुआत दो शक्तिशाली देशों के बीच हो सकती है, जहां कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होगा.

घातक नौसैनिक युद्ध का संकेत

2026 में उनकी भविष्यवाणी में सात जहाजों के बीच घातक नौसैनिक युद्ध का भी संकेत मिलता है. कई लोग इसे दक्षिण चीन सागर से जोड़कर देख रहे हैं, जहां चीन, ताइवान, फिलीपींस, वियतनाम जैसे देशों के बीच पहले से तनाव है.

इतिहासकारों ने कहा

इतिहासकारों का मानना है कि नास्त्रेदमस का जीवन व्यक्तिगत दुखों से भरा रहा है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने परिवार को प्लेग जैसी बीमारी में खो दिया था. ऐसे में इसी पीड़ा और बाइबिल के गहरे अध्ययन ने उनकी भविष्यवाणियों को भयावह बना दिया.

भविष्‍यवाणी को लेकर लोगों के मन में डर

फिलहाल नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, इसके साथ ही हर बड़े वैश्विक संकट के समय उनका नाम चर्चा में आ जाता है. बता दें कि 2026 में उनकी भविष्‍यवाणी को लेकर आशंकाएं लोगों के मन में डर और जिज्ञासा दोनों पैदा कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया के बाद इस देश में सोशल मीडिया बैन की तैयारी, स्कूलों में पहले से ही प्रतिबंधित

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This