‘मर्जी और पसंद से नहीं बदल सकते!’, बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने पर BCCI ने दिया जवाब

Must Read

New Delhi: भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने पर BCCI का जवाब भी आ गया है. BCCI ने साफ किया है अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बदलाव करना अब बहुत मुश्किल है. आप किसी की मर्जी और पसंद के हिसाब से मैच नहीं बदल सकते. बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाए.

करीब 1 महीने का ही बचा है समय

टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब 1 महीने का ही समय बचा है. पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ग्रुप सी में है. ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के कुल 4 में से 3 मैच ईडन गार्डन्स और 1 मैच वानखेड़े में तय है. बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े में खेलना है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ICC से भारत में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने की मांग करने वाला है.

मौजूदा स्थिति के बारे में ICC को पत्र लिखेगा BCB

ESPN क्रिकइन्फो के अनुसार BCB ने फैसला लिया है कि वह मौजूदा स्थिति के बारे में ICC को पत्र लिखेगा. न्यूज़ एजेंसी PTI ने BCCI के एक सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि आप किसी की मर्जी और पसंद के हिसाब से मैच नहीं बदल सकते. यह लॉजिस्टिक्स के हिसाब से बहुत मुश्किल है. विरोधी टीमों के बारे में सोचिए. उनके एयर टिकट, होटल बुक हो चुके हैं. सोर्स ने आगे बताया कि साथ ही सभी दिनों में तीन-तीन मैच हैं, जिसका मतलब है कि एक मैच श्रीलंका में है. वहां ब्रॉडकास्ट क्रू भी है. इसलिए यह कहना आसान है, करना मुश्किल होगा.

बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ में खरीदा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए हुए ऑक्शन में बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रूपये में खरीदा था. हालांकि इसका विरोध तब तेज हुआ जब बांग्लादेश में हिन्दू युवकों की हत्या हुई. बढ़ते विरोध के बीच KKR ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया है. टीम ने साफ किया कि ये उन्होंने BCCI के निर्देश पर किया है. ऐसा होते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप के अपने आगे के रुख पर चर्चा की.

इसे भी पढ़ें. ओडिशा: ढेंकनाल में पत्थर खदान में ब्लास्ट, कई मजदूरों की मौत की आशंका, जारी है राहत और बचाव कार्य

 

Latest News

अमेरिकाः खौफनाक बना हैलोवीन वीकेंड, डलास से अलबामा तक तड़तड़ाई गोलियां, 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

America Shootings: अमेरिका से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां हैलोवीन सप्ताहांत के दौरान देश के करीब छह शहरों...

More Articles Like This