‘सोमनाथ शाश्वत दिव्यता का प्रतीक’, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आज शौर्य यात्रा में शामिल होंगे PM मोदी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत शौर्य यात्रा में शामिल होंगे. इससे पहले उन्‍होंने अपने एक पोस्‍ट में कहा कि सोमनाथ मंदिर शाश्वत दिव्यता का प्रतीक है और पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहता है. साथ ही उन्‍होंने एक वीडियों भी शेयर किया, जिसमें शनिवार के र्काक्रमों की कुछ झलकिया शामिल है.

पीएम मोदी ने पोस्‍ट में लिखा कि “सोमनाथ शाश्वत दिव्यता का प्रतीक है. इसकी पवित्र उपस्थिति पीढ़ियों से लोगों का मार्गदर्शन करती आ रही है. शनिवार के कार्यक्रमों की कुछ झलकियां यहां शेयर की हैं, जिनमें ओंकार मंत्र का जाप और ड्रोन शो शामिल है.”

पीएम मोदी ने ड्रोन शो को बताया खास

वहीं, इससे पहले, शनिवार को पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला. इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया. सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है.”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला. उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है.”

‘शौर्य यात्रा’ में शामिल होंगे पीएम मोदी

अपने गुजरात दौरे के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ पहुंचे थे. वे रविवार को सोमनाथ में शंख सर्कल से शुरू होने वाली ‘शौर्य यात्रा’ में हिस्सा लेंगे. इस शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का एक प्रतीकात्मक मार्च होगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतिनिधित्व करेगा. इसके बाद वह सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. लगभग 11 बजे, वह सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसे संबोधित करेंगे.

इसके अलावा, दोपहर करीब 2 बजे, प्रधानमंत्री मोदी राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे. राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे. शाम करीब 5:15 बजे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर, प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर 10ए से महात्मा मंदिर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे.

इसे भी पढें:-पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्‍न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This