टैरिफ वॉर के बीच डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत? सर्जियो गोर ने किया बड़ा खुलासा

Must Read

India-US : भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने पदभार संभालने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती बहुत सच्ची और मजबूत है. साथ ही उन्होंने खुद राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दुनिया घूमी है और इस दोस्ती की गवाही दे सकते हैं.

इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ फायदे के लिए नहीं हैं, बल्कि भरोसे और सहयोग पर आधारित हैं. उनका कहना है कि असली दोस्त कभी कभी मतभेद में पड़ सकते हैं, लेकिन आखिर में सुलझा भी लेते हैं. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है.

मजाकिया अंदाज में बोले सर्जियो गोर

उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति जल्द ही भारत का दौरा करेंगे, शायद अगले एक या दो साल में.’ इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की आदत है कि वे सुबह 2 बजे फोन कर देते हैं. इसके साथ ही नई दिल्ली के समय के हिसाब से यह उनके लिए सही समय होता है.

ट्रेड डील को लेकर दिया बड़ा अपडेट

बता दें कि सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों के अधिकारी सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. इसके साथ ही इस डील को लेकर अगली बातचीत कल होने वाली है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए ट्रेड डील को अंतिम चरण तक पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन दोनों देश इसे पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं.

पैक्ससिलिका में शामिल होने के लिए भारत को किया आमंत्रित

फिलहाल भारत के लिए राजदूत ने एक बड़ी खुशखबरी भी दी और कहा कि ‘अगले महीने भारत को पैक्ससिलिका (PaxSilica) में पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.’ उन्‍होंने ये भी कहा कि पैक्ससिलिका अमेरिका की अगुवाई वाली एक पहल है. इसका मुख्‍य कारण खनिज, ऊर्जा, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, AI और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में एक सुरक्षित और मजबूत सिलिकॉन सप्लाई चेन तैयार करना है. बता दें कि इसमें जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजरायल शामिल थे और अब भारत को भी इस समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

इसे भी पढें :- रणनीतिक साझेदारी हमारा लक्ष्य…, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राजदूत ने दिया अपडेट

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Sharad Purnima 2026: इस साल 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस...

More Articles Like This