झारखंडः हबीबी नगर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हजारीबागः झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां हजारीबाग जिले के हबीबी नगर में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्ची शामिल हैं, जबकि धमाके में दो लोग घायल बताए गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी हैं.

झाड़ियां साफ करते समय हुआ ब्लास्ट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के खिरगांव हबीबी नगर खानकाह के पास एक तेज धमाका हुआ. एक व्यक्ति अपनी खाली जमीन में झाड़ियां साफ करा रहा था. तभी जमीन के अंदर से अचानक ब्लास्ट हो गया. इस धमाके में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी भी घायल है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के दौरान फावड़ा से बम जैसी कोई चीज टकरा गया. इसके बाद तेज धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकान हिल गए. तीन लोगों की मौत से चीफ-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच में जुटी हैं.

Latest News

वोटिंग से पहले बंगाल में हिंसा, आपस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, CAPF जवान समेत कई घायल

West Bengal Election: उत्तर 24 परगना के जगतदल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के...

More Articles Like This