मन पर विजय ही जीवन की सच्ची जीत: पंकज जी महाराज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। सामाजिक समरसता लाने, मद्यनिशेध, लोगों को शाकाहारी-सदाचारी बनाने के साथ अच्छे समाज के निर्माण का लक्ष्य लेकर गाजीपुर में 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा पर निकले जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के संस्थाध्यक्ष संत पंकज जी महाराज कल सायं ग्राम परसौली थाना दुल्लहपुर पहुंचे. भाई-बहनों ने गाजे-बाजे, कलश व पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया.
आज यहां सत्संग संदेश में महाराज जी ने कहा “सत्संग जल जो कोई पावै, मैलाई सब कटि-कटि जावै”. सत्संग से मन, चित्त, बुद्धि निर्मल होती है. सत्संग से ही विवेक जागृत होता है. यह संसार तुम्हारा नहीं है. यह रिश्ते-नाते, यह परिवार, यहां तक कि यह शरीर भी आपका नहीं है. जो कुछ भी दिखाई देता है यह सब माया की छाया है. एक निश्चित समय के लिये अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार यह शरीर, जाति-विरादरी, धन-दौलत व प्रतिष्ठा आपको मिली हुई है. श्वांसों की पूंजी गिन कर मिली है. जिस दिन यह समाप्त होंगी, यह शरीर व जो भी बनाया है यहीं रह जायेगा. सुई की नोक के बराबर भी कुछ यहां से लेकर नहीं जा सकते.
जिस शरीर को सजाने-संवारने में लगे हो, उसे यह तो जलाकर खाक कर दिया जायेगा या जमीन में दफन कर दिया जायेगा. इसलिए किसी संत-महात्मा की खोज करके ‘सुरत शब्द नाम योग साधना’ का रास्ता लेकर साधन-भजन कर लें और अपने घर निकल चलें. मनुष्य शरीर पाने का यही उद्देश्य है. महाराज जी ने परमात्मा को पाने की सरल साधना भजन का रास्ता विस्तार से समझाया और कहा कि घंटा-दो घंटा समय निकाल कर कर लें, आपका जीवन सफल हो जायेगा. संत जी ने कहा कि इतने स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय खुलने के बाद भी समाज में बढ़ रही हिंसा व अपराध चिंता का विषय है. शाकाहारी रहें, नशा का सेवन न करें. सदाचारी जीवन बितायें, तभी आपका कल्याण होगा. समाज में सुधार होगा.
आगामी 3 से 5 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम आगरा-दिल्ली मथुरा हाईवे पर होने जा रहे होली सत्संग मेले में बच्चों सहित आने के लिये सभी को आमंत्रित किया. शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा. इस अवसर पर जंगबहादुर सिंह यादव, प्रभाचंद मास्टर, आजाद यादव, मनबोध यादव, कमलेश गुप्ता, उनूर साह, अमित कुशवाहा, अमित प्रजापति, कोलंबस, रामजियावन यादव प्रधान, सहयोगी संगत आजमगढ़ के रामचरन यादव आदि मौजूद रहे.
कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव भुड़कुड़ा मठ के पश्चिमी बाग ब्लॉक जखनिया के लिये प्रस्थान कर गई. यहां कल (आज) दोप. 12 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This