Ayodhya: राम मंदिर में बम ब्लास्ट की धमकी, आरोपी हिरासत में, बढ़ाई गई रामनगरी की सुरक्षा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में बम ब्लास्ट की सूचना से सनसनी फैल गई. सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने रामनगरी की सुरक्षा बढ़ा दी है. कॉलर को हिरासत में ले लिया गया है. यह युवक गोंडा का रहने वाला बताया जा रहा है.

बताया गया कि आरोपी युवक दिमागी रूप से असंतुलित है. शनिवार रात 10:30 बजे 112 पर फोन कर पुलिस को राम मंदिर में ब्लॉस्ट होने की बात कही गई. पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया. इंटेलिजेंस से जुड़े अधिकारी और अयोध्या पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने अभी युवक के नाम और पता की जानकारी साझा नहीं की है. पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This