तेलंगाना: गर्ल्स हॉस्टल के AC में ब्लास्ट, लगी आग, इस हाल में मिली 6 लड़कियां

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana: तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मेडचल-मलकाजगिरि जिले में गर्ल्स हॉस्टल के एसी में धमाके के बाद आग लग गई. आग के बाद धुआं भरने की वजह से छह लड़कियां बेहोश हो गई. मौके पर पहुंची फायरकर्मियों ने लड़कियों को बाहर निकाला. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. हालांकि, दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हॉस्टल में लगी एसी में आग लग गई. वहीं धुएं की वजह से छह लड़कियां बेहोश हालत में मिली है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

अधिकारियों ने बताया

दमकल विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “आज सुबह करीब 4:40 बजे नाइन एजुकेशन नामक गर्ल्स हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में विस्फोट से आग लग गई. धमाके के बाद एक कमरे में छह लड़कियां बेहोशी की हालत में पाई गईं. दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था. घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This