PwrIndx में गिरी पाकिस्तानी सेना की रैंकिंग, टॉप-10 से बाहर, भारत का दबदबा कायम, जर्मनी हुआ मजबूत

Must Read

New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर में पाकिस्तानी सेना की रैंकिंग गिर गई है. वह टॉप-10 से बाहर होकर 14वें स्थान पर आ गया है. जबकि इस रैंकिंग में जर्मनी मजबूत हुआ है, साल 2024 में 19वें स्थान से चढ़कर 2026 में 12वें स्थान पर पहुंच गया है. हालांकि इस रैंकिंग में एक और चौंकाने वाला सवाल खुलकर सामने आया है. भारत और दक्षिण कोरिया टॉप पांच में शामिल थे. पिछले साल की तुलना में टॉप पांच रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ.

यह दुनियाभर के 145 देशों की सैन्य ताकत की सालाना रैंकिंग

दरअसल, दुनियाभर में भू-राजनीतिक अनिश्चितता और संघर्ष के बीच ग्लोबल फायरपावर ने साल 2026 के लिए मिलिट्री स्ट्रेंथ जारी की है. यह दुनियाभर के 145 देशों की सैन्य ताकत की सालाना रैंकिंग है. इस रैंकिंग में 60 से ज्यादा फैक्टर शामिल होते हैं, जो हर देश के पावर इंडेक्स (PwrIndx) स्कोर में योगदान करते हैं. ग्लोबल फायरपावर के अनुसार एक परफेक्ट PwrIndx स्कोर 0,0000 होता है, जो मौजूदा GFP फ़ॉर्मूले के दायरे में हासिल नहीं किया जा सकता. इसलिए PwrIndx वैल्यू जितनी कम होगी, किसी देश की पारंपरिक युद्ध क्षमता उतनी ही अधिक शक्तिशाली होगी.

रैंकिंग में रूस और चीन दूसरे और तीसरे स्थान पर

इस रैंकिंग में रूस और चीन दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. इस रैंकिंग में रूस को 0.0791 और चीन को 0.0919 का स्कोर मिला है. इस रैंकिंग में भारत और दक्षिण कोरिया टॉप पांच में शामिल थे. पिछले साल की तुलना में टॉप पांच रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस साल रैंकिंग में फ्रांस छठे स्थान पर पहुंच गया. साल 2025 में सातवें और 2024 में 11वें स्थान पर रहने के बाद फ्रांस लगातार ऊपर चढ़ रहा है. जापान भी एक स्थान ऊपर चढ़कर 2026 में सातवें स्थान पर आ गया है.

इटली टॉप टेन में शामिल

इटली इस रैंकिंग में 0.2211 के PwrIndx स्कोर के साथ अपनी 10वीं रैंकिंग पर बना रहा है. इस तरह इटली टॉप टेन में शामिल हो गया है. फायरपावर रैकिंग में पाकिस्तान का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है. साल 2024 में पाकिस्तान नौवें स्थान से गिरकर 2025 में 12वें और 2026 में 14वें स्थान पर आ गया है. इस रैंकिंग में जर्मनी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला काम किया है. साल 2024 में 19वें स्थान से चढ़कर 2026 में 12वें स्थान पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें. UP: उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा, CM योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर लिया फैसला

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This