‘जिनपिंग ने अचानक दो सबसे ताकतवर जनरल को हटाया!’, चीनी राष्ट्रपति को मिला था बड़ा संकेत..?

Must Read

Bejing: राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख शी जिनपिंग के फैसले से न सिर्फ चीन बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मच गया है. जिनपिंग ने सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को अचानक पद से हटा दिया है. इस फैसले को लेकर चीन के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि झांग योउशिया और ल्यू झेनली को गंभीर अनुशासनात्मक उल्लंघनों के आरोप में पद से हटाकर जांच के अधीन रखा गया है.

किसी बड़े संकेत या चेतावनी के बिना हटाया

जबकि दोनों जनरल हाल तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई दे रहे थे. किसी बड़े संकेत या चेतावनी के बिना उन्हें हटाया गया. 2024 से अब तक PLA के तीन अन्य सदस्य भी हटाए जा चुके हैं लेकिन उनकी जगह किसी को नियुक्त भी नहीं किया गया. झांग योउशिया अक्टूबर 2022 से PLA के सबसे वरिष्ठ जनरल थे. वे कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नीति-निर्माण निकाय पोलितब्यूरो के सदस्य और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के उपाध्यक्ष भी थे.

जिनपिंग का करीबी और भरोसेमंद

ल्यू झेनली PLA की थल सेना के पूर्व कमांडर और CMC के जॉइंट स्टाफ डिपार्टमेंट के प्रमुख रह चुके हैं. इन दोनों को शी जिनपिंग का करीबी और भरोसेमंद माना जाता था. झांग और शी के परिवारों के संबंध 1930 के दशक से चले आ रहे थे. विश्लेषकों का मानना है कि दो संभावनाएँ सबसे मजबूत हैं. सीधे भ्रष्टाचार में संलिप्तता यानि सैन्य नियुक्तियों और हथियार खरीद में रिश्वत.

चीन के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी US को देने के आरोप

उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना. एक चौंकाने वाले खुलासे में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया कि झांग पर चीन के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी अमेरिका को देने जैसे गंभीर आरोप भी हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि शी जिनपिंग की व्यक्तिगत सत्ता न तो कमजोर हुई है, न मजबूत. फिलहाल कोई ऐसा नेता नहीं दिखता जो उन्हें चुनौती दे सके.

इसे भी पढ़ें. Amit Shah Rally: ‘टीएमसी को उखाड़ फेकेंगे बंगाल के लोग’, बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This