वेनेजुएला पहुंचीं अमेरिका सरकार की विशेष प्रतिनिधि, मौजूदा मतभेद को सुलझाने की होगी कोशिश

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Government: वेनेजुएला के विदेश मंत्री ईवान गिल ने बताया है कि अमेरिका सरकार की विशेष प्रतिनिधि लौरा डोगू वेनेजुएला पहुंच गई हैं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच चल रहे वर्किंग एजेंडा का हिस्सा है. इसकी जानकारी  ईवान गिल ने टेलीग्राम के माध्यम से साझा की.

गिल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच होने वाली बातचीत का मकसद आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर आगे की रूपरेखा तय करना है. साथ ही, जो मतभेद पहले से मौजूद हैं, उन्हें कूटनीतिक बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जाएगी.

अमेरिका की अगुवाई में आगे बढ़ रही कोशिशें

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि पूरी प्रक्रिया आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर चल रही है. यही सिद्धांत दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करते हैं. वहीं, इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला को लेकर अमेरिका की अगुवाई में चल रही कोशिशें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के समर्थन से एक व्यवस्था बनने के बाद वेनेजुएला से तेल का निर्यात फिर से शुरू हो सकता है.

वेनेजुएला का अमेरिका के साथ अच्‍छा रिश्‍ता

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के मौजूदा हालात में वहां का नेतृत्व अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में शामिल लोगों के साथ अमेरिका के रिश्ते काफी अच्छे हैं.

ट्रंप के मुताबिक, जल्द ही कई देश वेनेजुएला से तेल लेना शुरू करेंगे और इसमें अमेरिका की भूमिका अहम होगी. उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों को इसके लिए आमंत्रित किया जा रहा है और वे तेल लेना शुरू करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अब तक यह योजना बिना किसी बड़ी अड़चन के आगे बढ़ी है और सब कुछ ठीक तरह से चल रहा है. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि इस योजना में कौन-कौन से देश शामिल होंगे, तेल का समझौता किस तरह का होगा, तेल कब से निर्यात होगा और उसकी कीमत क्या तय की जाएगी.

इसे भी पढें:-‘दोषी अपराधी’ की ‘घटिया बातें’, एपस्टीन फाइल्स ईमेल में पीएम मोदी के नाम का जिक्र, भारत ने की कड़ी निंदा  

Latest News

Prateek Yadav Death: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, ट्वीट कर भाई प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. यूपी...

More Articles Like This