गुजरात: रफ्तार की मार, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Accident: शनिवार की देर रात गुजरात में सड़क दुर्घटना हो गई. बोटाद जिले में रानपुर के पास किनारा चौकड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक ने ईको कार को टक्कर मार दिया. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

रानपुर इलाके के कुंडलि गांव जा रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के नलखेड़ा तहसील के पनाला गांव के रहने वाले लोग ईको कार से गुजरात के रानपुर इलाके के कुंडलि गांव जा रहे थे. इसी दौरान देर रात रानपुर के पास किनारा चौकड़ी पर धंधुका की ओर जाने वाले हाईवे से दो किलोमीटर आगे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग कार से बाहर गिरे

टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग कार से बाहर सड़क पर गिर पड़े. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग बचाव कार्य में जुट गए। कुछ  ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर एक बच्चा दर्द से बिलख रहा था.

पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को एम्बुलेंस से बोटाद अस्पताल भेजवाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Budget 2026: CM योगी बोले- ‘अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा यह बजट’

Budget 2026: रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री...

More Articles Like This