‘डर से सामने नहीं आ रही PAK सेना!’, बलूच महिला ‘फिदायीन’ ने मरने से पहले दिया था LAST मैसेज

Must Read

Islamabad: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अपने एक आत्मघाती महिला लड़ाके (फिदायीन) का वीडियो जारी किया हैए जिसने हमले के दौरान लड़ते-लड़ते जान दे दी. इस महिला का नाम हवा बलोच बताया गया है. वीडियो में वह पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर गोली चलाती दिख रही है. BLA ने कहा है कि यह वीडियो उसकी मौत से 12 घंटे पहले रिकॉर्ड किया गया था और यही उसका आखिरी संदेश था. यह वीडियो देर रात या सुबह-सुबह मोबाइल फोन से बनाया गया लगता है.

पंजाबी सेना का सामना कर रही है तुम्हारी बहन

वीडियो में हवा बलोच लाल-नीले रंग का कुर्ता और BLA की टोपी पहने दिखती है. वह कैमरे की ओर देखते हुए कहती है..आज तुम्हारी एक बहन पंजाबी सेना का सामना कर रही है. अब तुम्हें भी साहस दिखाना होगा. हमारे पास लड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. वह आगे कहती है कि पाकिस्तान डर के कारण सामने नहीं आ रहा. वे हमसे आमने-सामने नहीं लड़ सकते. आज खुशी का दिन है क्योंकि हम दुश्मन को दिखा देंगे कि बलूच महिलाओं को दबाया नहीं जा सकता.

कई PAK सैनिकों को मार गिराया

जब दूसरा लड़ाका उससे पूछता है कि लड़ाई कैसी चल रही है तो वह मुस्कुराते हुए जवाब देती है युद्ध मजेदार है. उसका कॉल-साइन ड्रोशुम था. वह कहती है कि पाकिस्तानी सैनिक दूर से गोली चला रहे हैं लेकिन सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहे. हवा बलोच यह भी दावा करती है कि उसने और उसके साथियों ने ग्वादर फ्रंट पर कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और अब दुश्मन खेमे में मातम छाया हुआ है.

बलूच देश को जागना होगा

मरने से पहले उसने कहा कि बलूच देश को जागना होगा. हमें अपने लड़ाकों के साथ खड़ा होना होगा. दुश्मन कमजोर हो चुका है. उनसे कोई समझौता नहीं हो सकता. उसने यह भी कहा कि कुछ लोग पैसों के लिए पाकिस्तानी सेना के लिए जासूसी कर रहे हैं जबकि बलूच लड़ाके अपनी जान दे रहे हैं. वीडियो के अंत में हवा बलोच और एक अन्य लड़ाके की खून से सनी लाश जमीन पर पड़ी दिखाई देती है.

विद्रोही आंदोलन में शामिल हो गई महिला

वह Gen-Z (युवा पीढ़ी) की महिला थी. उसके पिता भी BLA के लड़ाके थे और 2021 में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें मार दिया था. वह पढ़ी-लिखी थी, लेकिन बाद में विद्रोही आंदोलन में शामिल हो गई. यह दिखाता है कि अब पढ़े-लिखे युवा भी बलूच आंदोलन से जुड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘हमारे धैर्य से परिणाम’, NDA सांसदों से US ट्रेड डील पर पीएम मोदी बोले- कुटनीतिक जीत…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This