India-US Trade Deal का असर: अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, AEL 10% अपर सर्किट के करीब

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. सबसे मजबूत बढ़त अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के आसपास कारोबार करता नजर आया. बाजार में सकारात्मक माहौल के बीच अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी के शेयरों में भी 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई. वहीं अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी टोटल के शेयर भी 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर बंद होते दिखे.

निवेशकों का भरोसा और जेफरीज की राय

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेशकों का भरोसा भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वजह से और मजबूत हुआ है. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रुप को इस डील से फायदा उठाने वाले बड़े समूहों में शामिल बताया है. जेफरीज के मुताबिक, अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों का अमेरिका से सीधा कारोबार जुड़ा हुआ है, इसी वजह से उन्हें इस ट्रेड डील का बड़ा फायदा मिल सकता है. इसके साथ ही ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां, सोलर मैन्युफैक्चरर्स, केमिकल कंपनियां और टेक्सटाइल सेक्टर को भी इस समझौते से लाभ मिलने की उम्मीद है.

टैरिफ में कटौती से भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत

अमेरिका ने मेड इन इंडिया उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है. इसे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इसी बीच जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी जेसीआरए ने अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों—अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (APSEZ), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की रेटिंग शुरू की है. इन तीनों कंपनियों को स्टेबल आउटलुक के साथ लंबी अवधि की विदेशी मुद्रा क्रेडिट रेटिंग प्रदान की गई है.

जापानी एजेंसी की रेटिंग से बढ़ी साख

जापान की रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) को A- (स्टेबल) रेटिंग दी है. इसे एक खास उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि किसी भारतीय कंपनी को अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से देश की सॉवरेन रेटिंग से ऊपर की रेटिंग मिलना बेहद दुर्लभ है. वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को BBB+ (स्टेबल) की रेटिंग दी गई है, जिसे भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: ED Raids: पश्चिम बंगाल में दस जगहों पर ED की रेड, जांच एजेंसी के निशाने पर ये लोग

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This