फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: CM योगी बोले- हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस बीमारी को समाप्त कर दिया है

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pharma Conclave 1.0: मंगलवार को राजधानी लखनऊ में वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों के महासंगम उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम होटल ताज में आयोजित किया गया. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए. इस मौके पर राज्य सरकार के साथ 11 कंपनियों ने एमओयू किया है. मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं पर मिलकर शोध किया जाएगा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस बीमारी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है. 2017 से पहले जब सुरक्षा नहीं थी तो जो पहले से उद्यम थे, वो भी पलायन कर रहे थे. हम लोगों ने जीरो टॉलरेंस तय किया. अब अपराधियों में कोई अपना-पराया नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि यूपी को अब तक 50 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. बेरोजगारी दर में यूपी सबसे न्यूनतम स्तर पर है. आज हमारे पास लैंड बैंक भी है. जब सभी लोग प्रयास करेंगे तो परिणाम आएंगे. हमने ललितपुर में प्रदेश के पहले फार्मा पार्क के लिए लैंड अधिग्रहण की. पार्क के विकास के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. उत्तर प्रदेश में सेंटर लेवल की लैबोरेट्री पहले से मौजूद है.

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This