IndiGo का बड़ा फैसला: ईरान तनाव के बीच 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IndiGo Travel Advisory: इंडिगो ने मंगलवार, 3 जनवरी को ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को अपडेट दिया है. ईरान में जारी घटनाक्रम को देखते हुए एयरलाइन ने एहतियातन कई उड़ानें रद्द की हैं और यात्रियों व क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने फ्लाइट शेड्यूल में जरूरी बदलाव किए हैं.

IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उसकी उड़ानें 28 फरवरी तक रद कर दी गई हैं.

इंडिगो ने लिखा, ‘ट्रैवल एडवाइजरी- ईरान के आसपास की स्थिति को देखते हुए, हमने अपने ग्राहकों और क्रू के लिए एक सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं.’

इंडिगो ने आगे लिखा, ‘इन उपायों के तहत, इंडिगो की त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उड़ानें 28 फरवरी, 2026 तक रद्द कर दी गई हैं. ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्पों का पता लगाने या पूरा रिफंड पाने के लिए https://bit.ly/4rnkK5G पर जा सकते हैं.’

इंडिगो एयरलाइंस ने आगे कहा कि जैसे-जैसे हालात में बदलाव हो रहा है, कंपनी अपनी योजनाओं की लगातार समीक्षा कर रही है. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि किसी भी नए अपडेट या बदलाव की जानकारी यात्रियों के साथ उसके आधिकारिक कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए साझा की जाएगी. इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए उनके भरोसे के लिए आभार भी जताया है.

Latest News

SIR के मुद्दे पर राष्ट्रीय हित की जगह वोट बैंक की राजनीति कर रही है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। लोकतंत्र की जड़ों पर जब भी प्रहार होता है, तब-तब राष्ट्र को सच के साथ खड़े नेतृत्व की...

More Articles Like This