Lucknow: सुर्खियों की सस्ती राजनीति और स्तरहीन बयानों के लिए कुख्यात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का एक और दांव इस बार उल्टा पड़ गया. सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर रविवार को की गई उनकी अमर्यादित और ओछी टिप्पणी ने पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई, जिसका मुँहतोड़ जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों ने उन्हें उन्हीं की भाषा में दे दिया.
सरोजनीनगर में फूटा जनाक्रोश
मंगलवार को सरोजनीनगर की सड़कों पर जनाक्रोश का विस्फोट देखने को मिला. 5,000 से अधिक नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर अजय राय का पुतला दहन किया, हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और साफ शब्दों में सार्वजनिक माफी की मांग की. हर ओर गगनचुंबी नारे गूंजते रहे—
“अजय राय होश में आओ”, “राहुल गांधी–कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “अजय राय मुर्दाबाद”.

एफआईआर की मांग, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
डॉ. राजेश्वर सिंह के समर्थन में एकत्रित हजारों लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डॉ. राजेश्वर सिंह की ईमानदार छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं. समर्थकों ने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक माफी नहीं दी गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

ठंड और बारिश भी नहीं रोक सकी भीड़
कड़कड़ाती ठंड और बारिश के बावजूद जनसैलाब के हौसले नहीं डगमगाए. लोगों ने शहीद पथ मोड़ से होटल हॉलिडे इन तक मार्च निकाला और कांग्रेस पार्टी व अजय राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित जनसमूह ने कांग्रेस के काले अध्यायों को जनता के सामने रखा.

अजय राय पर अवसरवाद का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सत्ता की लालसा में अजय राय का राजनीतिक इतिहास अवसरवाद से भरा रहा है. कभी सपा तो कभी भाजपा की दहलीज पर रहने वाले अजय राय को हर बार चुनावी असफलता ही मिली. इसी कुंठा में वे ईमानदार और विज़नरी नेताओं पर टिप्पणी कर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं.

डॉ. राजेश्वर सिंह की छवि से घबराहट
बड़ी संख्या में मौजूद जनसमूह ने एक स्वर में कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह की ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और बेदाग छवि से घबराकर ऐसे निम्नस्तरीय और निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं. लोगों ने याद दिलाया कि पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय में रहते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े चेहरों पर कानूनी शिकंजा कसा गया था. उसी कार्रवाई की टीस आज अजय राय की बयानबाजी में दिखाई देती है.
.jpeg)
सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं
लोगों ने साफ कहा कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श जनप्रतिनिधि हैं. सम्मानित जननेता के खिलाफ अपमानजनक राजनीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ईमानदारी, सेवा और विज़न के साथ खड़े नेता पर हमला पूरे क्षेत्र के सम्मान पर हमला माना जाएगा. जनता ने चेतावनी दी कि यदि अजय राय जल्द सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक और निर्णायक रूप लेगा.

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल
इस विशाल जनआक्रोश प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता शंकरी सिंह, राजेश सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, कर्नल दयाशंकर दुबे, गणेश जोशी, रंजीत रावत (चेयरमैन बंथरा), सुनील रावत (ब्लॉक प्रमुख), पार्षद के एन सिंह, पार्षद लवकुश रावत, पार्षद द्रोपती रावत, संजीव मिश्रा फंटन, रमापति तिवारी, मनीष शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, सिद्धांत तिवारी, राहुल मिश्रा, सरभजीत सिंह, हेमंत पांडे, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, अरविंद चौबे, मनीष द्विवेदी, प्रदीप सिंह (पूर्व एमएलसी), जितेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, सत्येंद्र कुमार, आशू दीक्षित, आशू शुक्ला, पार्षद कमलेश सिंह, नितिन सिघल, मधु चौरसिया, अर्चना गौतम, प्रियंका सिंह, कुश्मा रावत, ममता रावत, उषा रावत, बबलेश यादव, सुमन रावत, अल्पना गौतम, अर्चना सिंह, रीतू सिंह, ज्ञानवती चौरसिया, माधवी देवी, अर्चना बोरा, आरती भास्कर, मंजू ओझा, रश्मि सिंह, नीता दीक्षित, रीना उपाध्याय, रीना त्रिपाठी, बबीता सिंह, आराधना पांडे, सुधा काला, अनीता त्रिपाठी, अर्पणा भारती, बीना, रेनू सिंह (जिला मंत्री), साधना गुप्ता, पूजा सिंह, साधना सिंह, हेमावती सिंह, उर्मिला सिंह, कांति पांडे, सीमा यादव, रीतू चौहान, उर्मिला रावत, अनीता रावत, उत्सव सिंह, कुशाग्र सिंह, रणंजय सिंह, मुकेश यादव, वीरू सिंह, रामकिशोर विश्वकर्मा, बंदे सिंह, अजय यादव, मुन्ना ख़ान, शेर अली ख़ान, शिवेंद्र शाही समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही.

