Gold Silver Price Today: शादी के सीजन में खरीदारों को बड़ी राहत. सोने के दाम गिरे. चांदी में भी भारी गिरावट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला हमेशा बना रहता है. सोना निवेश के लिहाज से सुरक्षित विकल्प माना जाता है, इसलिए इसके उतार-चढ़ाव पर लोगों की नजर टिकी रहती है. अगर आप आज सोने या चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं या इनमें निवेश का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. आज बाजार में सोने और चांदी दोनों के दामों में बदलाव देखने को मिला है. जहां चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सोना भी आज सस्ता हुआ है. आइए जानते हैं आज के ताजा सोने-चांदी के भाव क्या हैं.

सोने का भाव

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोना, जो कल 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा था, आज घटकर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं 24 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव भी कम हुआ है. कल 1,59,590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना आज 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इस तरह 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज करीब 3000 रुपये तक की मामूली गिरावट देखने को मिली है.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए चांदी के भाव की तो बता दें आज चांदी में पूरे 20,000 रुपये की गिरावट हुई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. अब ये देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में चांदी के दाम कहां जाते है. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें किस दिशा में जाएंगी, इसका फैसला बाजार की चाल ही करेगी. हालांकि शादी के सीजन के बीच अगर दामों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती है, तो इसका सीधा असर खरीदारों की जेब पर पड़ सकता है.

यूपी में सोने का भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिली है. जो सोना कल 1,59,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा था, वह आज घटकर 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इस तरह 22 और 24 कैरेट दोनों श्रेणियों में सोने के दामों में आज करीब 3000 रुपये तक की मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

जानिए MP में सोने का भाव

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी आज नरमी देखने को मिली है. कल 1,59,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिकने वाला सोना आज घटकर 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इस तरह 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज करीब 3000 रुपये तक की मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े: Crude Oil Price Outlook: लंबी अवधि में 68–70 डॉलर के दायरे में रह सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें: रिपोर्ट

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This