सेलिना जेटली ने UAE की जेल में बंद भाई के लिए लगाई PM मोदी से मदद की गुहार, बोंली- हमें तो यह भी….

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने UAE की जेल में बंद भाई के लिए PM नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. एक्ट्रेस ने कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता कि विक्रांत जिंदा भी है या नहीं? जून 2025 में कोशिश करके पता किया था तब उन्हें अबू धाबी के अल-वथबा डिटेंशन सेंटर में रखा गया था. बता दें कि सेलिना के भाई व मेजर विक्रांत जेटली भारतीय सेना के पूर्व स्पेशल फोर्सेज ऑफिसर रह चुके हैं.

भाई साल 2024 से UAE की जेल में कैद

सेलिना उसे लेकर परेशान हैं. सेलिना का भाई साल 2024 से UAE की जेल में कैद हैं, जिसे बाहर निकालने के लिए एक्ट्रेस हर कोशिश कर रही हैं. सेलिना जेटली ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने भाई को वापस लाने की अपील की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में सेलिना जेटली ने कहा कि वह लंबे समय से कानूनी जंग लड़ रही हैं. उनके भाई की गिरफ्तारी सामान्य तरीके से नहीं हुई बल्कि मॉल ऑफ द अमीरात की पार्किंग से उन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें उठा लिया.

गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी नहीं

विक्रांत से उनकी UAE की आई डी मांगी और उन्हें कार में बैठाकर ले गए. उनका 9 महीने तक का कोई गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया है. एक्ट्रेस ने कहा कि मेजर विक्रांत जेटली अपनी पत्नी की कंपनी में मटिटी ग्रुप इंटरनेशनल में काम कर रहे थे. जो रिस्क मैनेजमेंट और आईडी जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं. उन्हें सिर्फ एक प्रॉसिक्यूशन नंबर दिया गया था.

भाभी के साथ पारिवारिक विवाद

गिरफ्तारी की वजह के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हलावा दिया गया लेकिन उनके खिलाफ ना कोई चार्जशीट दाखिल की गई और ना ही उन्होंने क्या गलत किया है. एक ओर जहां भाई को वापस लाने के लिए सेलिना जेटली संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले पर अपनी भाभी चारुल जेटली के साथ पारिवारिक विवाद भी खुलकर सामने आ गया है।

इसे भी पढ़ें. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी जंग की आहट! US एंबेसी ने अपने नागरिकों को दी तेहरान खाली करने की सलाह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This