ट्रंप ने दिया PAK PM शहबाज शरीफ को बडा झटका! US के नक्शे में दिखा पूरा J&K और PoK, चीन भी पस्त

Must Read

New Delhi: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लग रहा था कि कूटनीति में वह भारत से आगे निकल चुके हैं. लेकिन तभी अमेरिका ने बिना शोर मचाए ऐसा इशारा कर दिया, जिसने पाकिस्तान की सारी बयानबाजी की हवा निकाल दी है. बता दें कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का ऐलान हुआ है. इसके साथ ही अमेरिका ने भारत का आधिकारिक नक्शा भी जारी किया है, जो असली संदेश बन गया.

जम्मू-कश्मीर, PoK समेत भारत का हिस्सा

इस नक्शे में पूरा जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) समेत भारत का हिस्सा दिखाया गया है. सिर्फ इतना ही नहीं अक्साई चिन जिस पर चीन वर्षों से अवैध कब्जा जमाए बैठा है, वह भी भारत के नक्शे में साफ-साफ शामिल था. यह कोई तकनीकी चूक या ग्राफिक डिजाइन की गलती नहीं मानी जा सकती. यह पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए सीधा-सीधा कूटनीतिक संदेश है.

कश्मीर पाकिस्तान की जुगुलर वेन

शहबाज शरीफ कथित कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर PoK असेंबली में भाषण दे रहे थे कि कश्मीर पाकिस्तान की जुगुलर वेन है, लेकिन उसी वक्त अमेरिका से आया नक्शा बता रहा है कि जुगुलर वेन नहीं बल्कि यह भारत का अभिन्न अंग है. भारत हमेशा से कहता आया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख था, है और रहेगा, भारत का हिस्सा.

पाकिस्तान की पुरानी रणनीति को झटका

अब अमेरिका के इस कदम ने पाकिस्तान की उस पुरानी रणनीति को झटका दिया है, जिसमें वह हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर को विवादित बताकर अपनी राजनीति चमकाता रहा है. इस नक्शे में अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाना चीन के लिए भी बड़ा झटका है. चीन वर्षों से इस इलाके पर दावा करता रहा है, जबकि भारत इसे अवैध कब्जा बताता है.

पाकिस्तान ने अमेरिका में की जबरदस्त लॉबिंग

अमेरिका ने पहली बार इतने साफ तरीके से भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को दर्शाया है, वह भी ऐसे समय में जब भारत और अमेरिका रिश्तों को नए सिरे से रीसेट कर रहे हैं. पिछले महीनों में पाकिस्तान ने अमेरिका में जबरदस्त लॉबिंग की. सेना प्रमुख असीम मुनीर की बार-बार वॉशिंगटन यात्राएं, ट्रंप से मुलाकातें, लंच डिप्लोमेसी सब कुछ किया गया. लेकिन नतीजा क्या निकला? एक तस्वीर ने पाकिस्तान की पूरी डिप्लोमेसी को बर्बाद कर दिया.

इसे भी पढ़ें. मुंबई की नई मेयर होंगी रीतू तावड़े, शिवसेना के संजय घाड़ी बनेंगे डिप्टी मेयर, नामों का हुआ ऐलान

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This