इस्लामाबाद धमाके में अब तक 69 नमाजियों की मौत, सैंकड़ों घायल, आसिफ के आरोपों पर भारत ने बोला बेशर्म PAK

Must Read

New Delhi: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती धमाकों में मृतकों का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है. शुक्रवार को एक शिया मस्जिद को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था. 170 से ज्यादा घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. यह हाल के वर्षों में पाकिस्तान के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है.

भारत और अफगानिस्तान की भूमिका

दूसरी ओर हमले के बाद पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि इसमें भारत और अफगानिस्तान की भूमिका हो सकती है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया कि हमलावर का संबंध अफगानिस्तान से था और भारत, अफगान तालिबान के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है.

मृतकों के प्रति जताई संवेदना

इन आरोपों पर भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और मृतकों के प्रति संवेदना जताई लेकिन भारत की संलिप्तता के आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बेशर्म पाकिस्तान अपने समाज और सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद गंभीर समस्याओं से निपटने के बजाय अपनी घर में पैदा हुई बीमारियों के लिए दूसरों को दोष दे रहा है.

बार-बार अफगानिस्तान पर लगाता रहा है आरोप

अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान बिना किसी जांच और सबूत के बार-बार अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहा है, जो गैर-जिम्मेदाराना रवैया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक विदेशी पाकिस्तानी युवक को उसके देश में होने वाले धमाकों पर ताना मारता है. आज पाक आर्मी के सपोर्ट वाले आतंकवादी ने इस्लामाबाद की मस्जिद में बम धमाके में 60 से ज़्यादा शिया लोगों को मार डाला. आतंकवाद किसी देश को नहीं, इंसानियत को शर्मसार करता है.

इसे भी पढ़ें. मुंबई की नई मेयर होंगी रीतू तावड़े, शिवसेना के संजय घाड़ी बनेंगे डिप्टी मेयर, नामों का हुआ ऐलान

Latest News

US: अटलांटा में 30-31 अक्टूबर को होगी G20 विदेश मंत्रियों की बैठक , जयशंकर करेंगे भारत का नेतृत्व

G20 Foreign Ministers meeting: अमेरिका के अटलांटा शहर में 30 और 31 अक्टूबर को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों...

More Articles Like This