Madhya Pradesh: सीधी की पहाड़ी पर मिला आश्चर्यजनक जीवाश्म, 11 मीटर लंबी हड्डियां, बड़े-बड़े दांत देख ग्रामीण हैरान

Must Read

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में सीधी के सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत कोरौली कला गांव में संदिग्ध जीवाश्म मिला है, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. कोरौली पहाड़ी पर जीवाश्म के सफेद दांत मिले हैं. यह देखने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं. ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ी पर दिखाई दिए जीवाश्म की लंबाई करीब 11 से 12 मीटर तक है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ये किसी प्राचीन जीव के अवशेष हो सकते हैं.

पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी हड्डियां नजर आईं

ग्रामीणों के मुताबिक जैसे ही पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी हड्डियां नजर आईं. इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और सिहावल एसडीएम को दी गई. हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है. इस कारण संभावित रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे जीवाश्म खुले में पड़े हुए हैं.

विभाग को दे दी गई है इसकी जानकारी

पूरे मामले को लेकर सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी. यह विषय पुरातत्व विभाग से जुड़ा हुआ है इसलिए विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है. उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल किसी विशेषज्ञ टीम का मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो सका है. साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया है ताकि स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और छेड़छाड़ न हो.

जीवाश्म को नुकसान पहुंचने का खतरा

स्थानीय निवासी नारायण केवट ने बताया कि पहाड़ी पर जब उन्हें जीवाश्म दिखाई दिया तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी. लेकिन शुरुआत में इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों ने अज्ञानता में हड्डियों को इधर-उधर फेंक दिया, जिससे संभावित जीवाश्म को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया. हालात को देखते हुए नारायण केवट ने स्वयं बिखरी पड़ी हड्डियों को एकत्र कर एक स्थान पर सुरक्षित रखने का प्रयास किया है.

प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी

स्थानीय निवासी राम सुमिरन पटेल ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि इस घटना को करीब पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है. पहाड़ी क्षेत्र में जीवाश्म चारों ओर बिखरे पड़े हैं, जिससे इनके नष्ट होने या चोरी होने की आशंका बढ़ती जा रही है. हम लोग कब तक निगरानी करेंगे?

इसे भी पढ़ें. Sudan Crisis: सूडान में RSF ने किया हमला, आठ बच्चों सहित 24 की मौत, वाहन को बनाया निशाना

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This