जापान में संसदीय चुनाव के स्‍नैप पोल के तहत मतदान जारी, PM ताकाइची को जीत की उम्मीद, बिखरा विपक्ष

Must Read

Tokyo: जापान में संसदीय चुनावों के लिए मतदान चल रहा है. इस बीच. उत्तरी जापान में रिकॉर्ड बर्फबारी से मतदान और मतगणना प्रभावित होने की भी आशंका है. मतदान रविवार सुबह शुरू हुआ. वहीं प्रधानमंत्री साने ताकाइची को उम्मीद है कि उनकी संघर्षरत पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिलेगी कि वह अपना महत्वाकांक्षी रूढ़िवादी राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ा सकें.

अचानक चुनाव कराने का फैसला

ताकाइची व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय हैं लेकिन सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) उतनी लोकप्रिय नहीं है, जिसने पिछले सात दशकों में अधिकतर समय जापान पर शासन किया है. उन्होंने इसी स्थिति को बदलने के लिए अचानक चुनाव कराने का फैसला किया. ताकाइची चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता को मजबूत करने वाली दक्षिणपंथी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती हैं.

ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

साथ ही वह अमेरिका के साथ गठबंधन को भी मजबूत बनाए रखना चाहती हैं. अत्यंत रूढ़िवादी ताकाइची अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने सिर्फ काम करने का संकल्प लिया. उन्हें मजाकिया और सख्त मिजाज का माना जाता है, जिससे युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं. ताजा सर्वेक्षणों के अनुसार LDP को निचले सदन में भारी जीत मिलने की संभावना है.

मजबूत चुनौती देने में सक्षम नहीं

विपक्ष बिखरा हुआ है और उसे मजबूत चुनौती देने में सक्षम नहीं माना जा रहा. ताकाइची ने कहा है कि अगर पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई तो वह इस्तीफा दे देंगी. प्रधानमंत्री ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और जापान इनोवेशन पार्टी का गठबंधन अगर 310 सीटें जीतता है तो वह विपक्ष के नियंत्रण वाले संसद के ऊपरी सदन में बहुमत प्राप्‍त कर लेगा. ताकाइची ने बहुमत नहीं पाने की स्थिति में पद छोड़ने का वादा किया है.

पिछले चुनाव की तुलना में 2.5 प्रतिशत कम

एक सप्ताह पहले तक लगभग 46 लाख लोगों ने प्रारंभिक मतदान किया था, जो 2024 के पिछले चुनाव की तुलना में 2.5 प्रतिशत कम है. मतदान में गिरावट का कारण उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को बताया गया है. मतदाता 289 एकल-सीट निर्वाचन क्षेत्रों में सांसदों का चुनाव करेंगे, शेष सीटों का निर्णय पार्टियों के लिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व मतदान द्वारा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. कैंसर की दवाओं से पिस्ता-बादाम तक, भारत-US Zero Tariff डील से अमेरिका को क्या मिला?

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This