जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया. सीएम ने यहां आए प्रत्येक नागरिक से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना. हापुड़ से आए दो सैनिकों ने मुख्यमंत्री से जमीन पर कब्जे की शिकायत की. इस पर सीएम योगी ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल मामले की जांच कर उचित निस्तारण का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सेवा व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

सीएम से सैनिकों ने की जमीन पर कब्जे की शिकायत 

‘जनता दर्शन’ में हापुड़ से दो सैनिक भी पहुंचे. एक सैनिक ने सीएम योगी के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की. बताया कि वह और उनके भाई सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं. उनके पिता नेत्रहीन हैं. उनकी जमीन ताऊ के लड़कों ने कब्जा कर ली है, जिनकी आपराधिक छवि है. ताऊ के लड़के हथियार के बल पर धमकी भी देते हैं. इस पर सीएम योगी ने उनका प्रार्थना पत्र लेते हुए हापुड़ प्रशासन को निर्देश दिया कि पूरे मामले की तत्काल जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें.

इलाज में हर संभव मदद करेगी सरकारः सीएम योगी

मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप हॉस्पिटल से एस्टिमेट बनवाकर दें, सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी. सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि आप मरीज के स्वास्थ्य की चिंता कीजिए, इलाज की चिंता सरकार की जिम्मेदारी है. इसके अतिरिक्त बिजली, नगर निगम, राजस्व आदि से जुड़े मामले भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उचित निस्तारण का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण गंभीरतापूर्वक कराए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This