UP विधानसभा बजट सत्र: सपा विधायकों ने किया हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान की नारेबाजी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Assembly Budget Session: आज (सोमवार) से उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सदन में बोल रही थीं, इस दौरान सपा विधायक जमकर नारेबाजी और शोर-शराबा कर रहे थे.

सरकार सभी मुद्दों पर बहस के लिए है तैयार: CM योगी

सदन के अंदर भारी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में मुस्कुराते हुए मेज थपथपाई और कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाकर जवाब दिया.

सपा विधायकों ने हाथ में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को विधानसभा परिसर में प्रदर्शन भी किया. सपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी  की सरकार PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है.

सपा विधायक ने उठाया यह मुद्दा

रानी अहिल्याबाई होल्कर का पोस्टर थामे पार्टी विधायक सचिन यादव ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि सरकार ने होल्कर का अपमान किया, जिन्होंने करीब 300 साल पहले घाटों का विकास कराया था.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This