ट्रंप ने फिर ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को बताया अमेरिका का हिस्सा, दोबारा शेयर किया नक्‍शा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के नेताओं को ट्रोल किया है. उन्होंने एक ऐसा नक्शा दोबारा शेयर किया है, जिसमें कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया है. इस दौरान खास बात ये है कि 20 जनवरी 2026 को भी ट्रंप ने ये तस्वीर पोस्ट की थी.

सोमवार को ट्रुथ सोशल पर अपलोड की गई एआई मॉक-अप तस्वीर में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत यूरोपीय नेता ग्राफिक को देखते हुए दिख रहे हैं, जबकि ट्रंप जीते हुए इलाके को दिखा रहे हैं. फिलहाल उन्‍होंने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है.

ट्रंप ने फिर की कनाडा को 51वां राज्‍य बनाने का दावा

इस पोस्ट ने वैश्विक बहस छेड़ दी है, खासकर ट्रंप की पुरानी टिप्पणियों के संदर्भ में, जहां उन्होंने कनाडा को 51वां राज्य बनाने और ग्रीनलैंड खरीदने की बात की थी. वे लगातार यह दावा करते रहे हैं कि डेनमार्क का इलाका ग्रीनलैंड, रूस और चीन से होने वाले कथित खतरों के बीच आर्कटिक क्षेत्र में अमेरिका की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. वेनेजुएला का शामिल होना हाल ही में वहां के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की गिरफ्तारी के बाद आया है.

ट्रंप ने किया ग्रीनलैंड को चिढ़ाने का काम

ट्रंप ने पहले भी एआई तस्वीरें शेयर करके ग्रीनलैंड को चिढ़ाने का काम किया है. उन्हें द्वीप पर अमेरिकी झंडा लगाते हुए दिखाया गया था. इस महीने की शुरुआत में अल्फाल्फा क्लब में एक ब्लैक टाई डिनर में, ट्रंप ने मजाक में कहा था कि अमेरिका हमला करने के बजाए ग्रीनलैंड को खरीद लेगा.

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने इस दौरान कहा, “हम ग्रीनलैंड पर हमला नहीं करने वाले हैं. हम इसे खरीदने वाले हैं. ग्रीनलैंड को 51वां राज्य बनाने का मेरा कभी इरादा नहीं रहा. मैं कनाडा को 51वां राज्य बनाना चाहता हूं. ग्रीनलैंड 52वां और वेनेज़ुएला 53वां हो सकता है.”

पहले भी ट्रंप कार्नी को कर चुके नाराज  

ट्रंप कनाडा को 51वां राज्य बनाने की धमकी देकर कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को पहले भी नाराज कर चुके हैं. मई 2025 में ओवल ऑफिस में हुई एक मीटिंग के दौरान, कार्नी ने ट्रंप को चेतावनी दी थी कि कनाडा बिक्री के लिए नहीं है, और कभी भी बिक्री के लिए नहीं होगा. उन्होंने ट्रंप से कहा, “जैसा कि आप रियल एस्टेट से जानते हैं, कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो कभी बिक्री के लिए नहीं होतीं.”

इसे भी पढें:-बांग्लादेश के साथ संबंधों को मजबूत करने में जुटा पाकिस्तान, आखिर भारत के खिलाफ कौन-सी खिचड़ी पका रहा इस्लामाबाद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This