‘ईरान की एकता से हुई दुश्मनों की हार!’, खामेनेई ने ट्रंप पर बोला हमला, इस्लामिक क्रांति दिवस को किया संबोधित

Must Read

Tehran: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई ने बातों-बातों में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है. खामेनेई ने कहा कि जब तक विरोधी हतोत्साहित नहीं होते, तब तक किसी भी राष्ट्र पर खतरा बना रहता है. दरअसल, खामेनेई इस्लामिक क्रांति की 47वीं वर्षगांठ के मौके पर देशवासियों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने सभी से एकजुटता और दृढ़ संकल्प दिखाने की भी अपील की.

11 फरवरी ईरानी राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक

खामेनेई ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी ही दुश्मनों की साजिशों को नाकाम कर सकती है. ईरानी सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के अनुसार 11 फरवरी को होने वाली वार्षिक रैलियों से पहले दिए गए अपने टेलीविजन संदेश में खामेनेई ने इस दिन को ईरानी राष्ट्र की शक्ति, गरिमा और सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया.

ईरानी राष्ट्र की ताकत और सम्मान उजागर

उन्होंने कहा कि हर साल बहमन 22 ( 11 फरवरी) ईरानी राष्ट्र की ताकत और सम्मान को दुनिया के सामने उजागर करता है. खामेनेई ने ईरानी जनता को दृढ़, जागरूक और परिस्थितियों को समझने वाला बताया. खामेनेई ने 1979 की इस्लामिक क्रांति को महान विजय करार देते हुए कहा कि इस दिन ईरान ने खुद को विदेशी दखल से आज़ाद कराया था.

आज भी मजबूती से खड़ा है ईरान

उन्होंने आरोप लगाया कि तब से अब तक बाहरी ताकतें लगातार इस उपलब्धि को कमजोर करने की कोशिश करती रही हैं. उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र आज भी मजबूती से खड़ा है और इसका सबसे बड़ा प्रतीक 11 फरवरी है. उन्होंने दावा किया कि दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश हो, जहां आज़ादी के दिवस पर हर साल इतनी व्यापक और निरंतर जनभागीदारी देखने को मिलती हो.

असली स्रोत जनता की एकता और धैर्य

खामेनेई के अनुसार ये रैलियां उन ताकतों को पीछे हटने पर मजबूर करती हैं जो ईरान और उसके हितों पर नजर गड़ाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शक्ति का असली स्रोत हथियार नहीं बल्कि जनता की इच्छाशक्ति, एकता और धैर्य है. दुश्मनों को निराश करो, यह संदेश दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जब तक विरोधी हतोत्साहित नहीं होतेए तब तक किसी भी राष्ट्र पर खतरा बना रहता है.

विकास में आगे बढ़ने की अपील

उन्होंने एकता, मजबूत संकल्प, प्रेरणा और बाहरी दबावों के सामने डटे रहने को ईरान की ताकत का आधार बताया. खामेनेई ने देश के युवाओं से विज्ञान, नैतिकता और भौतिक व आध्यात्मिक विकास में आगे बढ़ने की अपील की. कहा कि यही चीजें राष्ट्रीय गौरव को और मजबूत करेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल की 11 फरवरी की रैलियां भी ईरान की वैश्विक स्थिति को और ऊंचाई देंगी, जैसा कि पिछले वर्षों में देखा गया है.

इसे भी पढ़ें. Pappu Yadav Bail: MP-MLA कोर्ट से पप्पू यादव को मिली जमानत, तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This