T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है. उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना न के बराबर है.

अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती

अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन की वजह से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी परेशानी का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं. उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इस पर स्पष्टता नहीं है. नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर भी संशय है.

यूएसए के खिलाफ पहली गेंद पर हुए आउट T20 World Cup 2026

जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ हुए मैच के पहले से ही पेट की परेशानी का सामना कर रहे हैं. यूएसए के खिलाफ मैच खेलने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई. अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप लगाई गई थी. यूएसए के खिलाफ अभिषेक पहली गेंद पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में उनकी जगह संजू सैमसन ने क्षेत्ररक्षण किया था. अभिषेक मैच के बाद भी फील्ड पर नहीं आए थे.

संजू सैमसन को पारी की शुरुआत के लिए भेजा जा सकता है

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा के न खेलने की स्थिति में संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जा सकता है. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा था कि अभिषेक के पेट में कुछ दिक्कतें हैं. हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे.

जसप्रीत बुमराह पर दिया अपडेट

डोएशेट ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दूसरे ग्रुप-स्टेज मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं. वह स्क्वॉड के साथ ट्रेनिंग करेंगे. जसप्रीत पर भी उन्होंने अपडेट देते हुए कहा कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद बॉलिंग कर रहे हैं, और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. वह अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और गेंदबाजी करेंगे.

ये भी पढे़ें- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज की सड़क हादसे में मौत, खेल जगत में शोक, हिला देंगी घटना की तस्वीरें!

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This