अमेरिका की अदालत से चीन के गुप्त एजेंट को चार साल की सजा, बड़ी साजिश भी बेनकाब!

Must Read

Washington: अमेरिका के संघीय अदालत ने देश में चीन की ओर से गुप्त एजेंट के रूप में काम करने वाले एक राजनीतिक ऑपरेटिव को चार साल की जेल की सजा सुनाई है. उसने न केवल चीनी सरकार के आदेश पूरे किए बल्कि अमेरिका में चीनी प्रोपेगैंडा फैलाने और चीन-विरोधी समूहों की निगरानी भी की. दोषी याओनिंग माइक सन (65) कैलिफ़ोर्निया में सक्रिय था.

विदेशी सरकार का अवैध एजेंट बनकर किया काम

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट जज आर. गैरी क्लॉस्नर ने यह सजा सुनाई. सन ने अक्टूबर 2025 में यह स्वीकार किया था कि उसने बिना सूचना दिए विदेशी सरकार का अवैध एजेंट बनकर काम किया जो अमेरिकी कानून का सीधा उल्लंघन है. न्याय विभाग ने बताया कि सन 2022 से जनवरी 24 तक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के अधिकारियों के निर्देश पर काम करता रहा.

गतिविधियां अमेरिका की राष्ट्रीय संप्रभुता पर खुला हमला

असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल जॉन ए. आइज़नबर्ग ने कहा कि सन की गतिविधियां अमेरिका की राष्ट्रीय संप्रभुता पर खुला हमला थीं और यह सजा उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो चीनी सरकार का प्रभाव अमेरिकी धरती पर फैलाना चाहते हैं. कोर्ट दस्तावेज़ों के मुताबिक सन दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के एक सिटी काउंसिल उम्मीदवार का कैंपेन सलाहकार था, जिसे नवंबर 2022 में जीत मिली.

पूरी टीम बनाकर उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की

अभियोजन पक्ष का कहना है कि उसने पूरी टीम बनाकर उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हितों को आगे बढ़ाया. एफबीआई के काउंटरइंटेलिजेंस डिविजन के अधिकारी रोमन रोज़हावस्की ने कहा कि सन ने अपने पद का दुरुपयोग कर अमेरिकी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की.

ताइवान की तत्कालीन राष्ट्रपति की निगरानी की

अदालती रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि सन ने अप्रैल 2023 में दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया दौरे पर आईं ताइवान की तत्कालीन राष्ट्रपति की निगरानी की. उसने उनकी गतिविधियों की रीयल-टाइम जानकारी लॉस एंजेलिस में मौजूद चीनी वाणिज्य दूतावास के अधिकारी को भेजी और समर्थक-विरोधी प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें भी साझा कीं.

सन ने जून नामक व्यक्ति के साथ मिलकर किया काम

इसके अलावा सन ने जुलाई 4 परेड में चीन समर्थक प्रदर्शन आयोजित करने के लिए PRC सरकार से 80,000 डॉलर की मांग भी की थी. अभियोजकों ने बताया कि सन ने जॉन चेन उर्फ़ चेन जून नामक व्यक्ति के साथ मिलकर काम किया, जिसे चीनी खुफिया तंत्र का वरिष्ठ सदस्य बताया गया है. चेन को नवंबर 2024 में 20 महीने की जेल की सजा सुनाई जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें. UP के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने खोला पिटारा, 9,12,696 करोड़ रुपए का बजट किया पेश

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This