किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, जानिए किसे सौपेंगे अपनी विरासत?

Must Read

Kim Jong Un Successor : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बेटी किम जू ए को उत्तराधिकारी के रूप में चुन लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने आज संसद के सदस्यों को बंद कमरे में ब्रीफिंग देते हुए यह जानकारी दी. इसे लेकर NIS का कहना है कि किम जू ए अब ‘उत्तराधिकारी नियुक्ति के चरण’ में पहुंच चुकी हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि पहले NIS उन्हें ‘उत्तराधिकारी प्रशिक्षण’ में बता रही थी, लेकिन अब आकलन बदला गया है. यानी उत्तर कोरिया में किम परिवार की चौथी पीढ़ी तक सत्ता पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है.

मीडिया के मुताबिक, किम जू ए के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक है. ऐसा कहा जाता है कि उनकी उम्र करीब 13 साल है और वे 2013 में पैदा हुई थीं और इसके बाद से वह नवंबर 2022 में पहली बार दिखाई दी थीं, जब एक लंबी दूरी की मिसाइल टेस्ट हुआ था. इसी के बाद से वह कार्यक्रम में अपने पिता के साथ दिखाई दी हैं, जैसे हथियार परीक्षण, सैन्य परेड, फैक्ट्री उद्घाटन और हाल ही में कोरियाई पीपुल्स आर्मी की स्थापना दिवस पर.

उत्तराधिकार के लिए महत्वपूर्ण संकेत

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में उन्होंने कुमसुसन सन पैलेस (किम परिवार का प्रतीकात्मक मकबरा) का दौरा किया, जो कि उत्तराधिकार के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है. बता दें कि सितंबर 2025 में वे पिता के साथ बीजिंग गईं और यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी. ऐसे में वहां पर वे चीनी नेता शी जिनपिंग से मिलीं और कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं. इससे यह स्‍पष्‍ट होता है कि किम जू ए अब नीतिगत मामलों पर राय दे रही हैं और उन्हें दूसरे सबसे ऊंचे पद पर माना जा रहा है.

NIS ने किया आकलन

बता दें कि NIS ने यह आकलन कई आधारों पर किया है. इसमें उनकी बढ़ती सार्वजनिक मौजूदगी, सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा, कुमसुसन पैलेस दौरा और कुछ नीतियों पर उनकी राय शामिल है. ऐसे में अब बारीकी से यह देखा जा रहा है कि क्या किम जू ए आगामी वर्कर्स पार्टी कांग्रेस में पिता के साथ दिखती हैं, वहां उन्हें कोई आधिकारिक पद मिलता है या नहीं.

9वीं कांग्रेस पार्टी का आयोजन

माना जा रहा है कि यह खबर ऐसे समय आई है जब उत्तर कोरिया इस महीने के अंत में अपनी 9वीं पार्टी कांग्रेस बुलाने जा रहा है. बता दें कि यह कांग्रेस हर पांच साल में होती है और देश का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन है. जानकारी के मुताबिक, यहां किम जोंग उन अगले पांच साल के लिए प्रमुख नीतियां घोषित करेंगे, जिनमें अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और रक्षा नीति शामिल है.

किम परिवार में ही रही नॉर्थ कोरिया की सत्ता

मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि किम जोंग उन की उम्र 42 साल है और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहें समय-समय पर आती रहती हैं. इसके साथ ही उत्तर कोरिया में सत्ता हमेशा किम परिवार में ही रही है. किम इल सुंग से किम जोंग इल और फिर किम जोंग उन तक. अब किम जू ए के साथ यह चौथी पीढ़ी होगी. इसे लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह किम परिवार की सत्ता को मजबूत करने और स्थिरता दिखाने की कोशिश है, लेकिन उत्तर कोरिया की बंद व्यवस्था में पुष्टि मुश्किल है. इसके साथ ही आने वाले दिनों में पार्टी कांग्रेस और किम जू ए की भूमिका पर और अपडेट आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :- भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 4.09% बढ़कर 22.78 लाख करोड़ रुपए के पार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This