UP Police एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट के लिए इस दिन जारी होगा Admit Card, 28 फरवरी को होगी परीक्षा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Police Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित कर दी है. लिखित परीक्षा में सफल हुए और टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें.

कब जारी होगा Admit Card

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा. यह प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इस दिन होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड की ओर से पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा. टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा में उम्मीदवारों को 25 शब्द प्रति मिनट की गति से टंकण और 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टंकण को पूरा करना होगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को 80 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन लेना होगा, जिसमें पांच मिनट के भीतर कुल 400 शब्दों को सही ढंग से लिखना अनिवार्य होगा.

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे Admit Card

यूपी बोर्ड की ओर से पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “UP Police SI, ASI Typing Test Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्मतिथि आदि) दर्ज करें.
  • विवरण सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें.

यह भी पढ़े: AI in India: 2035 तक 550 अरब डॉलर का योगदान दे सकता है एआई, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा ने साझा किया उनका अंतिम वीडियो

Vindhyavasini Kumar Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार...

More Articles Like This