देश में बंद होने वाले हैं 100 और 500 रुपए के नोट..? RBI ने क्या लिया बड़ा और अहम फैसला!

Must Read

New Delhi: भारत में 100 और 500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा और अहम फैसला किया गया है. (Reserve Bank of India) RBI ने सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल की जाने वाली दोनों करेंसी में सुरक्षा मानक और कड़े कर दिए हैं. RBI इन नोटों की सुरक्षा और गुणवत्ता बेहतर करेगी. बताया जा रहा है कि जल्द ही बाजार में नए सिक्योरिटी फीचर्स वाले अपडेटेड नोट आ सकते हैं.

पहले से चल रहे 100 और 500 के नोटों का क्‍या होगा?

बड़ा सवाल यह है कि पहले से चल रहे 100 और 500 के नोटों का क्‍या होगा? क्‍या यह करेंसी आगे भी वैलिड रहेगी अथवा इन्‍हें चलन से बाहर कर दिया जाएगा? RBI  ने स्पष्ट किया है कि पुराने 100 और 500 रुपये के नोट पूरी तरह से मान्य रहेंगे. इन्हें बंद करने की कोई योजना नहीं है.

सुरक्षा को और मजबूत बनाना जरूरी

RBI ने कहा है कि डिजिटल भुगतान की बढ़ती लोकप्रियता के साथ 100 और 500 रुपये नोट की सुरक्षा को और मजबूत बनाना जरूरी हो गया है. RBI के अनुसार गांवों, छोटे दुकानदारों और रोजमर्रा के लेनदेन में अब भी नकद का ज्यादा इस्तेमाल होता है. नकली नोटों पर रोक लगाने और नोटों को ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए सुरक्षा फीचर्स को मजबूत किया जा रहा है.

डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं

100 रुपए के नोट की डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. लेकिन इसकी छपाई, स्याही, वॉटरमार्क और सुरक्षा धागा पहले से ज्यादा साफ और बेहतर होंगे. नोट ज्यादा मजबूत भी होगा ताकि जल्दी खराब न हो. 500 रुपये के नोट में माइक्रो-प्रिंटिंग और रंगों की गुणवत्ता बेहतर की जाएगी. इसका मूल डिजाइन वही रहेगा ताकि लोगों को पहचानने में परेशानी न हो.

ATM-बैंक दोनों नए और पुराने नोट करेंगे स्वीकार

पुराने नोट पहले की तरह चलते रहेंगे. ATM और बैंक दोनों नए और पुराने नोट स्वीकार करेंगे. यह बदलाव सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने के लिए है, नोट बंद करने के लिए नहीं. पूर्व बैंकर सुब्रमणियन का कहना है कि RBI ही नहीं, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपनी करेंसी को इम्‍प्रूव कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. मुख्तार अंसारी के ‘शार्प शूटर’ शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बहुचर्चित जेलर हत्याकांड में आया था नाम

Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा ने साझा किया उनका अंतिम वीडियो

Vindhyavasini Kumar Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार...

More Articles Like This