मुख्तार अंसारी के ‘शार्प शूटर’ शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बहुचर्चित जेलर हत्याकांड में आया था नाम

Must Read

Lucknow: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर को दिनदहाड़े माफिया मुख्तार अंसारी के खास शूटर रहे मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी. शहर कोतवाली के व्यस्त लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास बाइक सवार हमलावरों ने शोएब को घेरकर करीब 10 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

लखनऊ जेलर हत्याकांड में आया था नाम

मौजूदा समय में वह बाराबंकी में वकालत कर रहा था. वारदात उस समय हुई, जब वह अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था. शोएब का नाम साल 1998 के बहुचर्चित लखनऊ जेलर आरके तिवारी हत्याकांड में आया था. हालांकि कानूनी ट्रायल के बाद वह बरी हो गया था. लेकिन उसे आज भी मुख्तार गैंग के सबसे खतरनाक शार्प शूटरों में से एक माना जाता था.

मुख्तार अंसारी का करीबी सहयोगी भी था शोएब

गोलीबारी इतनी तेज हुई कि हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के लोग दहशत में आ गए. शोएब बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी सहयोगी भी था. माफिया नेटवर्क में उसे एक शार्प शूटर के रूप में जाना जाता था. शोएब का आपराधिक इतिहास और माफिया से जुड़ाव इस हत्या को और जटिल बना रहा है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह हत्याकांड माफिया गैंग्स के बीच के पुराने विवादों का परिणाम है?

घटनास्थल से कई खोखे बरामद

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हाईवे पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर नगर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. डीजीपी मुख्यालय से भी इस मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश चुनाव: भारत से सटे बॉर्डर इलाकों में जीती कट्टरपंथी ‘जमात’, देश की सुरक्षा एजेंसियों ने किया एलर्ट!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This