‘अमेरिकियों की लड़ाई और कठिन होगी!’ ट्रंप के जलवायु फैसले को रद्द करने की घोषणा पर ओबामा ने दी प्रतिक्रिया

Must Read

Washington: ट्रंप के साल 2009 में किए गए महत्वपूर्ण जलवायु संबंधी फैसले को रद्द करने की घोषणा पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. घोषणा के एक दिन बाद ओबामा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यही फैसला वाहनों के धुएं और बिजली संयंत्रों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण का आधार था.

लोग कम सुरक्षित और कम स्वस्थ होंगे

उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने से लोग कम सुरक्षित और कम स्वस्थ होंगे तथा जलवायु परिवर्तन से लड़ना और कठिन हो जाएगा. पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि ऐसा केवल जीवाश्म ईंधन उद्योग को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2009 में किए गए इस महत्वपूर्ण जलवायु संबंधी फैसले को रद्द करने की घोषणा की है.

जलवायु नियमों की कानूनी बुनियाद

यही फैसला अब तक अमेरिका में जलवायु नियमों की कानूनी बुनियाद माना जाता था. इसी के आधार पर मोटर वाहनों से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों पर नियम बनाए गए थे और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नीतियां लागू की गई थीं. ट्रंप ने यह घोषणा व्हाइट हाउस में अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के प्रमुख ली जेल्डिन के साथ की.

इतिहास में सबसे बड़ी डीरेगुलेटरी कार्रवाई

उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी डीरेगुलेटरी कार्रवाई बताया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि वे तथाकथित एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग को खत्म कर रहे हैं. उनके अनुसार यह ओबामा शासनकाल की एक खराब नीति थी, जिसने अमेरिकी ऑटो उद्योग को नुकसान पहुंचाया और उपभोक्ताओं के लिए वाहनों की कीमतें बढ़ा दीं.

ग्रीनहाउस गैस एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग

साल 2009 में की गई इस ग्रीनहाउस गैस एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग में कहा गया था कि कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और चार अन्य ग्रीनहाउस गैसें लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए खतरा हैं. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि इसका इस्तेमाल गाड़ियों के एमिशन स्टैंडर्ड और फॉसिल फ्यूल कंपनियों के लिए अपने एमिशन की रिपोर्ट करने की जरूरतों जैसे रेगुलेशन को सही ठहराने के लिए किया गया है.

लाखों लोगों की बचाई जान

ट्रंप ने कहा कि यह फैसला न तो तथ्यों पर आधारित था और न ही कानून पर. उनका कहना है कि जीवाश्म ईंधन ने पीढ़ियों तक लाखों लोगों की जान बचाई है और दुनिया भर में अरबों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है.

इसे भी पढ़ें. Assam: PM मोदी ने दी 6-लेन पुल की सौगात, कहा- कांग्रेस के राज में असम को तरसाया गया

Latest News

Mahashivratri 2026 Puja Samagri: महाशिवरात्रि पर पूजन थाली में जरुर रखें ये चीज, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

Mahashivratri 2026 Puja Samagri: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है. ऐसी मान्यता है कि...

More Articles Like This