बांग्लादेश में बम बनाने के दौरान तेज धमाका, दो की मौत और तीन घायल, उड़ी घर की छत

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश में चुनाव के बाद शुक्रवार और शनिवार को एक बम धमाके और झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. चपैनवाबगंज जिले के सदर उपजिला के फाटापारा में शनिवार सुबह बम बनाते समय हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए. घर का मालिक अपने परिवार के साथ मौके से भाग निकला.

घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिस घर में बम फटे, उसका एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और घर की टिन की छत उड़ गई. इसी तरह के बमों का इस्तेमाल चुनाव वाले दिन दो पोलिंग सेंटरों पर किया गया. जिस तरह से इन पोलिंग बूथों पर बम धमाके किए गए और फिर शनिवार को भी धमाके हुए.

कनेक्शन आतंकी संगठनों से है?

बांग्लादेश पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि फिलहाल धमाके में मारे गए लोगों की पहचान पता लगाने के लिए जानकारी हासिल की जा रही है. यह सुनियोजित तरीके से बम बनाने की ओर इशारा करती है. जिस तरह से क्रूड बम बनाए जा रहे हैं, इसका कोई कनेक्शन आतंकी संगठनों से है या नहीं? इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

कुछ लोग बना रहे थे बम

चपैनवाबगंज सदर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज नूर-ए-आलम ने बताया कि धमाका सुबह करीब 5 बजे फाटापारा में कलाम नाम के एक युवक के घर पर हुआ, जब कुछ लोग बम बना रहे थे. इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घायलों की पहचान जलुर रहमान (20), मिन्हाज (22) और शुभो (22) के रूप में की गई है.

परिवार के साथ फरार हो गया मालिक

घायलों को चपैनवाबगंज सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. क्योंकि, घर का मालिक अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया था.

इसे भी पढ़ें. Assam: PM मोदी ने दी 6-लेन पुल की सौगात, कहा- कांग्रेस के राज में असम को तरसाया गया

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This