बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, रिहाई के लिए BLA ने की ये डिमांड

Must Read

BLA On Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक चले ऑपरेशन हीरोफ़ 2.0 के बाद हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. इस मामले को लेकर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा करते हुए कहा कि उसके कब्जे में पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक हैं. ऐसे में BLA ने इसका वीडियो और तस्वीर जारी किया. ऐसे में अगर पाकिस्तान सेना इन्हें छुड़ाना चाहती है तो उसे 31 जनवरी से 6 फरवरी के बीच गिरफ्तार किए गए बलूच लड़ाकों को रिहा करना होगा. बता दें कि संगठन ने इसे कैदियों की अदला-बदली की शर्त बताया है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना को बलूच लड़ाकों ने अगले 7 दिनों की मोहलत दी है और साथ ही ये भी कहा कि अगर 7 दिनों में पाकिस्तानी सेना अदला-बदली के लिए नहीं तैयार होती है तो इन 7 सैनिकों को सजा-ए-मौत दे दी जाएगी. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि ऑपरेशन हीरोफ 2.0 के दौरान उसने कुल 17 सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाया था, जिसमें 10 लोगों को अगले दिन ही इसलिए छोड़ दिया गया क्योंकि वो प्रशासनिक अधिकारी थे.

दो सैनिकों की हुई शिनाख्त

इसके साथ ही बलूच आर्मी की वीडियो में 7 में से दो सैनिकों की शिनाख्त की गई है, बता दें कि इसमें एक सैनिक का नाम जमील है और दूसरे का नाम शम्स तबरेज है जो नाइक रैंक का सैनिक है. जानकारी के मुताबिक, वीडियो में ख़ैबर पख्तूनख़्वाह प्रांत से तालुख रखने वाले पाकिस्तानी सेना के नायक शम्स तमरेज ने अपना शिनाख्ती कार्ड दिखाते हुए पाकिस्तान की सेना से मांग की है कि उन्हें छुड़ाने के लिए सेना BLA की बातों को माने ताकि ये सातों सैनिक अपने घर जा सके.

पाकिस्तानी सैनिकों को बनाया गया बंधक

बता दें कि ऐसा पहली बार नही हुआ है. जब BLA ने पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना कर अपने साथियों की रिहाई की मांग की है. इससे पहले भी साल 2013 में BLA ने आवरन जिले में फ्रंटियर कॉर्प्स के 2 जवानों को बंधक बनाया था. इसी तरह 2015 में BLA ने माष्टुंग और तुर्बत में 6 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया था. इसके बदले में सेना से उसके कब्ज़े में मौजूद बलूचिस्तान के गायब लोगो को छोड़ने की मांग की थी. लेकिन मांगे पूरी न होने के कारण मौत के घाट उतार दिया था.

बंधकों को छुड़ाने के लिए क्‍या करेगा पाकिस्‍तान?

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि साल 2025 में तुर्बत में BLA ने तीन सैनिकों को बंधक बनाया था और बदले में अपने लड़कों को छोड़ने की मांग की थी, इसी वजह से पहली बार पाकिस्तान की सरकार ने बैक चैनल से BLA के साथ बातचीत की थी. इसके साथ ही आदान प्रदान हुआ था. ऐसे में एक बार BLA के कब्ज़े में पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक हैं और देखना होगा कि सरेंडर करने के लिए मशहूर पाकिस्तान की सेना अगले 7 दिनों में क्या कदम उठाती है.

इसे भी पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में हादसा: गहरी खाईं में गिरा पिकअप, तीन दोस्तों की मौत, चौथा गंभीर

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This