Marco Rubio Europe Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो जाएंगे ईस्ट यूरोप, डोनाल्ड ट्रंप के यूरोपीय दोस्तों से करेंगे मुलाकात

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Marco Rubio Europe Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो रविवार से पूर्वी यूरोप के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. यह यात्रा कूटनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए समर्थन मजबूत करने से भी जुड़ी है. इस दौरान वे स्लोवाकिया और हंगरी का दौरा करेंगे. इन दोनों देशों की सरकारें यूरोपीय संघ से कुछ दूरी बनाए रखती हैं और ट्रंप के प्रति अपेक्षाकृत अनुकूल मानी जाती हैं. अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले सप्ताह ही इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा था कि रुबियो ऊर्जा सहयोग, नाटो और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

ब्रातिस्लावा और बुडापेस्ट में अहम बैठकें

जारी बयान में बताया गया कि म्यूनिख दौरे के बाद रुबियो 15–16 फरवरी को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट जाएंगे. ब्रातिस्लावा में वे स्लोवाक सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े साझा मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वहीं बुडापेस्ट में उनकी हंगरी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें निर्धारित हैं. जिनका उद्देश्य द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करना है. इन चर्चाओं में वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए शांति प्रयासों और अमेरिका-हंगरी ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी शामिल रहेगी.

ट्रंप के करीबी देशों से संबंध मजबूत करने की कोशिश

रुबियो ने गुरुवार को यूरोप (म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए) आने से पहले पत्रकारों से इस यात्रा का संक्षेप में जिक्र किया था. उन्होंने कहा, ये ऐसे देश हैं जो हमारे साथ बहुत मजबूत हैं. यूनाइटेड स्टेट्स के साथ बहुत कोऑपरेटिव हैं. हमारे साथ बहुत करीब से काम करते हैं. और यह उनसे और उन दो देशों से मिलने का एक अच्छा मौका है जहां मैं कभी नहीं गया. रुबियो, जो ट्रंप के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर भी हैं. रविवार को ब्रातिस्लावा में स्लोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मिलेंगे. जो पिछले महीने ही फ्लोरिडा में ट्रंप से मिलने गए थे. अमेरिकी विदेश मंत्री म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के बाद वहां रवाना हो रहे हैं.

यह भी पढ़े: Gaza: इजरायल ने गजा में किया हमला, 24 घंटे में 10 फिलिस्तीनियों की गई जान

Latest News

Gujarat Road Accident: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के वलसाड में शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कपड़ाड़ा क्षेत्र में ट्रक और...

More Articles Like This