पाकिस्तानी मौलाना ने खुद को क्यों बताया हिंदुस्तानी, आखिर क्या है वजह?

Must Read

Pakistani cleric : बिरयानी की प्लेट से उठी भाप कभी-कभी ऐसी बहस भी खड़ी कर देती है जिसकी खुशबू सरहद पार तक चली जाए. बता दें कि इस सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के जाने-माने इस्लामी विद्वान मुफ्ती तारीक मसूद खुद को “हिंदुस्तानी” बताते नजर आ रहे हैं. फिलहाल उनका बयान हल्के-फुल्के अंदाज में था, लेकिन इंटरनेट ने इसे गंभीर बहस में बदल दिया है. सवाल ये उठ रहा है कि आखिर एक पाकिस्तानी मौलाना ने खुद को हिंदुस्तानी क्यों कहा?

पाकिस्‍तानी मौलाना ने खुद को बताया हिंदुस्‍तानी

इस वीडियो में पाकिस्तान के मशहूर मौलाना मुफ्ती तारीक मसूद एक बयान के दौरान बिरयानी का जिक्र करते दिखाई देते हैं. ऐसे में उस वीडियो में वह बताते हैं कि उन्होंने एक होटल से बिरयानी मंगवाई. इस दौरान होटल वालों ने यह सोचा कि मौलाना साहब शायद सादा खाना पसंद करते होंगे, उन्हें कम मसाले वाली या सफेद चावल जैसी बिरयानी भेज दी. इसी पर उन्‍होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “भाई हम हिंदुस्तानी लोग हैं, हमें मसालेदार बिरयानी पसंद है.”

चर्चा का विषय बना बयान

ऐसे में उनके द्वारा कही गई यह बात अब इंटरनेट पर चर्चा का कारण बन गया है. बताया जा रहा है कि मुफ्ती तारीक मसूद पाकिस्तान के नागरिक हैं और उनका जन्म भी पाकिस्तान में ही हुआ है. यही कारण है कि खुद को हिंदुस्‍तानी कहना कई लोगों के मन में सवाल खड़ा कर रहा है. ऐसे में इस वीडियो में स्‍पष्‍ट दिखाई दे रहा है कि उन्होंने यह बात सांस्कृतिक संदर्भ में कही थी, न कि राजनीतिक अर्थ में.

हिंदुस्तानीशब्द का इस्तेमाल व्यापक सांस्कृतिक पहचान

बता दें कि भारतीय उपमहाद्वीप की खान-पान की परंपराएं काफी हद तक एक जैसी हैं. विशेष रूप से बिरयानी को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों में अलग-अलग किस्में और मसालों का इस्तेमाल देखने को मिलता है. इसी वजह से कई बार लोग “हिंदुस्तानी” शब्द का इस्तेमाल व्यापक सांस्कृतिक पहचान के रूप में भी कर देते हैं. ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं, तो कुछ इसे बड़ी बात बताकर शेयर कर रहे हैं.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इसे लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि खाने-पीने और संस्कृति के मामले में सरहदें मायने नहीं रखतीं. इतना ही नही बल्कि कुछ यूजर्स इसे पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों के संदर्भ में जोड़कर भी देख रहे हैं. बता दें कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

इसे भी पढ़ें :- CM Bhagwant Mann: अचानक बिगड़ी CM भगवंत मान की तयिबत, एयरलिफ्ट कर लाए गए मोहाली

Latest News

Gujarat Road Accident: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के वलसाड में शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कपड़ाड़ा क्षेत्र में ट्रक और...

More Articles Like This