मानव तस्करी और फर्जी इमिग्रेशन का मास्टरमाइंड भी था एपस्टीन! अमेरिकी न्याय विभाग के जारी दस्तावेजों में खुलासा

Must Read

Washington: अमेरिका का कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन केवल एक अपराधी नहीं बल्कि मानव तस्करी और फर्जी इमिग्रेशन का मास्टरमाइंड भी था. यह खुलासा अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी हालिया दस्तावेजों में हुआ है. एपस्टीन की मौत के सालों बाद भी उसकी फाइलों से निकलने वाले राज दुनिया को झकझोर रहे हैं.

30,000 आपत्तिजनक तस्वीरें और मिले वीडियो

पुलिस की जांच में उसके ठिकाने से करीब 30,000 आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जो उसके घिनौने साम्राज्य की गवाही दे रहे हैं. जांच अधिकारियों का कहना है कि एपस्टीन का यह जाल बेहद व्यवस्थित था. वह इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों और बड़े वकीलों के जरिए कानून की कमियों का फायदा उठाता था. बरामद हुई 30 हजार तस्वीरों ने अब कई और बड़े चेहरों की नींद उड़ा दी है. जां

स्टूडेंट वीजा भी दिलवाता था एपस्टीन

जांच में पता चला है कि एपस्टीन दूसरे देशों की लड़कियों को अमेरिका में कानूनी तौर पर टिकाए रखने के लिए एक खतरनाक खेल खेलता था. वह लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाकर उनकी फर्जी शादियां करवाता था. उन्हें स्टूडेंट वीजा भी दिलवाता था. इसका मुख्य मकसद लड़कियों को अमेरिका में ही रोक कर रखना था ताकि वह और उसके रसूखदार मेहमान जब चाहें उनका शोषण कर सकें.

अमेरिकी नागरिक से करवाई शादी

एपस्टीन फाइल्स के मुताबिक साल 2013 में उसकी प्रेमिका कैरिना शुलियाक को वीजा मिलने में दिक्कत आ रही थी. एपस्टीन ने एक अमेरिकी नागरिक से उसकी शादी करवाई, जिससे उसे ग्रीन कार्ड मिल गया. 2018 में नागरिकता मिलते ही उसने तलाक ले लिया. यही नहीं एपस्टीन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डेंटल स्कूल में उसका एडमिशन कराया और इमिग्रेशन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए अपने ऊंचे रसूख का इस्तेमाल किया.

इस खेल में ग्रेग क्रेग नामक वकील की मिली मदद

इस मामले में सबसे गंभीर खुलासा यह है कि एपस्टीन को इस खेल में ग्रेग क्रेग नामक वकील की मदद मिली. ग्रेग क्रेग ओबामा प्रशासन में व्हाइट हाउस के वकील रह चुके थे. एपस्टीन ने इस रसूख का इस्तेमाल कर न केवल अपनी प्रेमिका बल्कि कई विदेशी लड़कियों को अमेरिका बुलाया. लड़कियों को अमेरिका बुलाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था. इन लड़कियों को हाई-प्रोफाइल पार्टियों में मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए मजबूर किया जाता था.

इसे भी पढ़ें. CM Bhagwant Mann: अचानक बिगड़ी CM भगवंत मान की तयिबत, एयरलिफ्ट कर लाए गए मोहाली

Latest News

Gujarat Road Accident: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के वलसाड में शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कपड़ाड़ा क्षेत्र में ट्रक और...

More Articles Like This