Imran Khan: पाक की जेल में हुई इमरान खान की आंख की जांच, 85% रोशनी खोने की शिकायत!

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं. आंखों में समस्या होने के बाद डाक्टरों की एक टीम ने रविवार को उनकी जांच की. हालांकि, उनकी पार्टी ने इस जांच को खारिज कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के एक अधिवक्ता ने इमरान खान की स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए गुरुवार को उनसे मुलाकात की थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने अपनी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खोने की शिकायत की थी. कोर्ट ने अधिकारियों को 16 फरवरी से पहले 73 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से नेता बने खान की विस्तृत चिकित्सा जांच कराने का आदेश दिया था.

सूत्रों की मान तो, डाक्टरों की एक टीम ने खान से मुलाकात की और उनकी आंख की विस्तृत जांच की. उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच एक घंटे तक चली और रक्त के नमूने एकत्र करने के बाद टीम चली गई.

पिछले महीने इमरान खान को इस्लामाबाद के पीआइएमएस ले जाया गया था और उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया था. अधिवक्ता से मुलाकात के दौरान उन्होंने दृष्टि कमजोर होने की शिकायत की. इसके बाद उनके परिवार और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उनका निजी अस्पताल में इलाज कराने की मांग उठाई थी.

Latest News

Gujarat Road Accident: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के वलसाड में शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कपड़ाड़ा क्षेत्र में ट्रक और...

More Articles Like This