ईरान ने लाइव मिसाइल दाग कर ट्रंप की दी खुली चेतावनी, शक्ति प्रदर्शन पर US में भी बढी हलचल

Must Read

Tehran: अमेरिका से तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने Strait of Hormuz की ओर लाइव मिसाइल दागकर शक्ति प्रदर्शन किया. ईरानी मीडिया और अर्ध-सरकारी Tasnim News Agency के मुताबिक ईरान की तटरेखा और अंदरूनी इलाकों से दागी गई मिसाइलें अपने लक्ष्यों पर लगीं. यह अभ्यास ऐसे समय हुआ है जब जेनेवा में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है.

पश्चिम एशिया में तनाव तेज

ऐसे में ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता शुरू होते ही पश्चिम एशिया में तनाव तेज हो गया. यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ईरान को समझौता करना होगा, वरना उसे डील न करने के नतीजों का सामना करना पड़ेगा.

ईरान निष्पक्ष समझौते के लिए तैयार

ट्रंप ने दावा किया कि पहले समझौता हो सकता था, लेकिन ईरान की जिद के चलते अमेरिका को B-2 बमवर्षकों से ईरानी परमाणु क्षमता पर हमला करना पड़ा. ईरान की ओर से वार्ता का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान निष्पक्ष और सम्मानजनक समझौते के लिए तैयार है लेकिन दबाव और धमकियों के आगे झुकाव स्वीकार्य नहीं.

US ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई

इस बीच अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है. अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford और USS Abraham Lincoln को पहले ही तैनात किया जा चुका है. खाड़ी देशों ने चेताया है कि किसी भी सैन्य टकराव से पूरा क्षेत्र एक और बड़े संघर्ष की ओर बढ़ सकता है.

शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है परमाणु कार्यक्रम

ईरान का साफ कहना है कि किसी भी परमाणु समझौते की शर्तों में अमेरिकी-नेतृत्व वाले कड़े आर्थिक प्रतिबंधों में ढील शामिल होनी चाहिए. तेहरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है जबकि अमेरिका इसे हथियार बनाने से रोकने पर अड़ा है.

इसे भी पढ़ें. भारत बनेगा एआई सुपरपावर: Adani Group 100 अरब डॉलर निवेश से बनाएगा ग्रीन AI डेटा सेंटर्स, जानें क्या है प्लान?

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This