ट्रंप के इशारे पर खड़े हो गए शहबाज शरीफ, जलील करते हुए बोले- ‘पीएम मोदी मेरे…’

Must Read

Trump On Modi : वॉशिंगटन में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस (Board of Peace) के उद्घाटन सत्र में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है. बता दें कि इस संबोधन में ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का पूरा श्रेय खुद को दिया. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भाषण के बीच खड़ा होने के लिए कहा और फिर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की खुलकर तारीफ की. बता दें कि यह घटना एस समय हुई जब ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रोकने के अपने दावे का जिक्र कर रहे थे.

इतना ही नही बल्कि ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ‘भारत और पाकिस्तान का एक बहुत बड़ा मामला था. ऐसे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है. वह बहुत उत्साहित हैं और वास्तव में वह अभी इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे.’ इतना कहने के बाद उन्‍होंने शहबाज शरीफ की ओर इशारा किया और उन्हें खड़ा होने के लिए कहा. शरीफ प्रोटोकॉल के तहत खड़े हो गए. उसी समय ट्रंप ने मंच से कहा, ‘भारत और पाकिस्तान, आप दोनों का बहुत शुक्रिया. मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.’

भारत-पाक युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

इसके साथ ही उन्‍होंने अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को एक फोन कॉल के जरिए रोक दिया था. उन्होंने ये भी कहा कि ‘जब मुझे पता चला कि दोनों देश लड़ रहे हैं और विमान गिराए जा रहे हैं तो मैंने फोन उठाया और कहा कि अगर युद्ध नहीं रुका तो मैं दोनों देशों पर 200 प्रतिशत का व्यापारिक टैरिफ लगा दूंगा.’ लेकिन इसे लेकर भारत पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुका है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी संघर्षविराम या शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं रही.

अमेरिका के साथ रिश्‍ते मजबूत करने की कोशिश में पाकिस्‍तान

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में जिस तरह से ट्रंप ने सार्वजनिक मंच से शहबाज शरीफ को खड़ा किया और उसी समय पीएम मोदी की तारीफ की, ऐसे में इसे कई विश्लेषकों ने पाकिस्तान के लिए असहज स्थिति बताया है. बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने संबंधों को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ट्रंप के बयान में बार-बार भारत और मोदी को प्राथमिकता मिलती दिखी.

 इसे भी पढ़े :- क्या आप भी AI को बता रहे हैं अपनी बीमारियां? आप पर ही भारी पड़ सकती है आपकी ये गलती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This