क्या आप भी AI को बता रहे हैं अपनी बीमारियां? आप पर ही भारी पड़ सकती है आपकी ये गलती

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AI data leak: आजकल हम छोटी से छोटी बात के लिए इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेते हैं. सिर में दर्द हो या पेट में मरोड़, हम तुरंत चैटबॉट से पूछने लगते हैं कि “मुझे क्या हुआ है?” इतना ही नहीं, कई लोग तो अपनी ब्लड रिपोर्ट और एक्स-रे तक एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देते हैं, जिससे जल्दी समझ आ जाए कि रिपोर्ट में क्या लिखा है. ​अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं एक अच्‍छा तो एक बुरा.

दरअसल, हाल ही में एक्स पर शेयर के पोस्ट जिसमें एक पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर की चेतावनी आपके होश उड़ा सकती है. उनका कहना है कि अपनी मेडिकल जानकारी किसी भी AI प्लेटफॉर्म पर डालना खुद को खतरे में डालने जैसा है. ऐसे में चलिए जानते है कि ऐसा करने से आपको कौन कौन सी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है.

क्यों है खतरनाक?

​बता दें कि जब आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट AI को देते हैं, तो वह डेटा सिर्फ आपके और उस मशीन के बीच नहीं रहता. वह डेटा उस कंपनी के सर्वर पर सुरक्षित हो जाता है. इंटेलिजेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस डेटा का इस्तेमाल भविष्य में आपके खिलाफ कई तरीकों से किया जा सकता है.

​बीमा 

यदि आपकी कोई पुरानी बीमारी या जेनेटिक समस्या AI के जरिए लीक हो गई, तो भविष्य में बीमा कंपनियां आपको पॉलिसी देने से मना कर सकती हैं या आपसे बहुत ज्यादा प्रीमियम वसूल सकती हैं. इतना ही नहीं, इसका कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है.

ब्लैकमेलिंग 

किसी का भी मेडिकल डेटा बहुत ही पर्सनल होता है. ऐसे में यदि वो गलत हाथों में पड़ जाए, तो इसका इस्तेमाल किसी को मानसिक रूप से परेशान करने या डिजिटल फ्रॉड के लिए किया जा सकता है.

मिटाना मुश्किल 

बता दें कि इंटरनेट पर एक बार जो जानकारी चली गई, उसे पूरी तरह मिटाना लगभग नामुमकिन है. AI कंपनियां इस डेटा का इस्तेमाल अपने मॉडल को “ट्रेन” करने के लिए भी कर करती हैं.

​आम लोगों के लिए सलाह  

​1. टेक्नोलॉजी बुरी नहीं है, लेकिन उसका इस्तेमाल सावधान रहना जरूरी है.

  1. ​डॉक्टर पर भरोसा करें, मशीन पर नहीं. AI सिर्फ पुराने डेटा के आधार पर जवाब देता है, वह डॉक्टर की तरह आपकी शारीरिक स्थिति को देख नहीं सकता. इसलिए खुद का इलाज AI के अधार पर न करें.
  2. इसके अलावा, यदि आपको रिपोर्ट समझनी है, तो अपने डॉक्टर से बात करें. किसी भी रैंडम ऐप या वेबसाइट पर अपनी फाइल न डालें.
  3. अगर आप किसी हेल्थ ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी सेटिंग्स में जाकर ‘डेटा शेयरिंग’ को बंद कर दें.

इसे भी पढें:-होली पर होगा चंद्र ग्रहण का साया, जानिए समय और सूतक काल; क्‍या भारत में भी होगा दृश्‍यमान?

Latest News

झारखंड में JMM नेता की बेरहमी से हत्या, खांखी जंगल में मिला अधजला शव, इलाके में आक्रोश

Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह में अपराधियों ने जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर...

More Articles Like This