Market Closing: गिरावट से उबरकर हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, 317 अंक उछला सेंसेक्स

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Market Closing: सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती कमजोरी और पिछले सत्र की तेज गिरावट से उबरते हुए मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार समाप्त किया. बाजार में तेजी लाने में पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों की अहम भूमिका रही. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38% बढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 116.90 अंक (0.46%) चढ़कर 25,571.25 के स्तर पर पहुंच गया. समापन के समय निफ्टी आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे.

वैश्विक तनाव के बावजूद घरेलू बाजार में तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का एशियाई शेयरों पर दबाव होने के बावजूद भी सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई. व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.48% की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.11% की गिरावट देखने को मिली. सेक्टरवार बात करें तो सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.68% और निफ्टी मेटल में 1.25% की तेजी दर्ज की गई.

इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.41% की उछाल, निफ्टी एफएमसीजी में 0.56% की तेजी और निफ्टी बैंक में 0.71% की बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी आईटी में 0.98% की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स में अधिकतर शेयर बढ़त के साथ बंद

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. एनटीपीसी, एलएंडटी, एचयूएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल के शेयरों में लगभग 2.7% तक की तेजी देखने को मिली और ये प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयरों में कमजोरी रही और ये गिरावट वाले शेयरों की सूची में शामिल रहे.

यह भी पढ़े: AI कंटेंट पर लेबल हुआ अनिवार्य! नए IT नियम लागू, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़े बदलाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This