पीएम मोदी का इजरायल दौरा! महा-विनाशकारी हथियारों की हो सकती है डील

Must Read

PM Modi Israel Visit : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25-26 फरवरी को दो दिन के इजरायल दौरे पर जा रहे हैं. बता दें कि इस दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की तैयारी है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दोनों देश मिलकर नई रक्षा तकनीक पर काम बढ़ाना चाहते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरे में सुरक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन होने की उम्मीद है. इसके साथ ही आने वाले वर्षों में यह सहयोग करीब 10 अरब डॉलर का माना जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल भारत को नई रक्षा तकनीक देने के लिए तैयार है. इतना ही नही बल्कि इसमें लेजर आधारित डिफेंस सिस्टम, लंबी दूरी की मिसाइलें और ड्रोन शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, इस बार की डील में इजरायल ऐसी तकनीक भी साझा कर सकता है, जो उसने पहले नहीं दी थी. बता दें कि दोनों देश मिलकर एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर काम कर सकते हैं. यह भारत के मिशन सुदर्शन का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को दुश्मन की लंबी दूरी की मिसाइलों से बचाना है.

इन मिसाइलों को खरीदने पर विचार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भारत लंबी दूरी की मिसाइलें और ऐसे ड्रोन खरीदने पर भी विचार कर रहा है, जो दुश्मन की सीमा के अंदर तक मार कर सकें. इसके साथ ही भारत पहले भी रैंपेज मिसाइल और अन्य हथियारों का उपयोग कर चुका है. साथ ही नौसेना भी अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए बराक मिसाइल सिस्टम के नए वर्जन को खरीदने पर विचार कर रही है.

दोनों नेताओं की आतंकवाद को लेकर एक जैसी सोच

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रक्षा के अलावा दोनों देश विज्ञान, खेती, साफ पानी और नई तकनीक जैसे क्वांटम कंप्यूटिंग पर भी बातचीत करेंगे. बता दें कि दोनों देश के नेताओं के बीच अच्छे संबंध माने जाते हैं और साथ ही आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एक जैसी सोच रखते हैं.

इसे भी पढ़ें :- ईरान के टॉप कमांडरों पर मंडरा रहा खतरा, मिडिल ईस्ट में हमले की तैयारी में अमेरिका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This