भूकंप के झटके से कांपी पाकिस्तान की धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई तीव्रता

Must Read

Pakistan Earthquake : पाकिस्तान में शनिवार की सुबह 09:57:59 बजे (IST) रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. बता दें कि यह जानकारी भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है. मीडिया के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. जो कि आमतौर पर हल्के से मध्यम झटकों की श्रेणी में आता है. जानकरी के अनुसार ऐसी तीव्रता के भूकंप से सामान्यतः बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना कम रहती है,

स्थिति पर स्थानीय प्रशासन की नजर

फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी को किसी तरह का नुकसान नही हुआ. साथ ही वर्तमान में स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. भूकंप के नजरिए से पाकिस्तान संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, बता दें कि यहां समय समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जाते हैं. इस मामले को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि 10 किमी की गहराई पर आए भूकंप के झटके सतह पर अधिक स्पष्ट रूप से महसूस हो सकते हैं, लेकिन तीव्रता कम होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका कम रहती है.

पाकिस्‍तान में भूकंप आने की वजह

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान को दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में गिना जाता है. इसका मुख्‍य कारण इसका भौगोलिक स्थान है. यह उस क्षेत्र में स्थित है जहां इंडियन टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट आपस में टकराती हैं. ऐसे में इन प्लेटों की लगातार गति और दबाव के कारण इस इलाके में भूकंपीय गतिविधियां बार-बार होती रहती हैं. इतिहास में बलूचिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान कई भीषण भूकंप झेल चुके हैं, जिनसे भारी जान-माल का नुकसान हुआ.

 इसे भी पढ़ें :- ईरान के टॉप कमांडरों पर मंडरा रहा खतरा, मिडिल ईस्ट में हमले की तैयारी में अमेरिका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This