दक्षिण कोरिया में सार्वजनिक पदों पर जवाबदेही को लेकर सख्त एक्शन! फॉरेस्ट सर्विस प्रमुख बर्खास्त

Must Read

South Korea: दक्षिण कोरियाई सरकार ने सार्वजनिक पदों पर जवाबदेही को लेकर सख्त एक्शन लिया है. राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में कोरिया फॉरेस्ट सर्विस के मंत्री किम इन-हो को पद से हटा दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय के जारी बयान में कहा गया कि किम ने मौजूदा कानूनों का गंभीर उल्लंघन किया, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया.

नशे में गाड़ी चलाने के आरोप

हालांकि शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उन्होंने कौन सा कानून तोड़ा. बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि किम इन-हो को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में बुक किया गया है. बुंदांग पुलिस स्टेशन के अनुसार सोमवार रात लगभग 10.50 बजे सोंगनाम के बुंदांग जिले में एक चौराहे पर किम ने शराब के नशे में बस और एक कार को टक्कर मार दी.

ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी

बताया गया है कि उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी की थी. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन उनका ब्लड अल्कोहल स्तर इतना था कि लाइसेंस निलंबन की श्रेणी में आता है. राष्ट्रपति कार्यालय ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कानून उल्लंघन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पर्यावरण के प्रोफेसर रह चुके हैं किम

सरकार की ओर से कहा गया कि यह कदम सार्वजनिक सेवा में अनुशासन को मजबूत करने और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लिया गया है. देश की सरकार सार्वजनिक पदों पर जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपना रही है. किम इन-हो पहले पर्यावरण के प्रोफेसर रह चुके हैं. उन्हें अगस्त में कोरिया फॉरेस्ट सर्विस के प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया था.

पूछताछ के लिए भेजा जाएगा समन

इससे पहले वे सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. पुलिस के मुताबिक आरोपी को पूछताछ के लिए समन भेजकर घटना की पूरी जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. भारत में बनेगा बड़ा AI हब, Microsoft ने भी खोला खजाना, लोगों की जिंदगी होगी आसान

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें क्या है रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This