UP के कासगंज में पारिवारिक त्रासदी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक सत्यवीर उर्फ फौजी ने कथित तौर पर पहले अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला, जिनके शव घर में चारपाई पर रजाई के भीतर मिले.

पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या

बच्चों की मौत के बाद सत्यवीर ने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी. इस दर्दनाक घटना में पूरे परिवार की मौत से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है.

दुकान में रहता था परिवार

सत्यवीर पेट्रोल पंप के सामने किराए की दुकान में वेल्डिंग का काम करता था और पिछले तीन साल से वहीं परिवार के साथ रह रहा था. घटना की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

पुलिस और जांच टीमें सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है. वहीं पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है.

अधिकारियों का निरीक्षण

डीआईजी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. कुछ ही देर में एडीजी आगरा के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे कस्बे में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि स्थानीय लोग इस दर्दनाक वारदात से स्तब्ध और व्यथित हैं.

यह भी पढ़े: MLA डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में नेट जीरो सरोजिनी नगर अभियान का आयोजन, संजय दत्त बने इस मुहिम का चेहरा

Latest News

India Services PMI: अक्टूबर में चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का सर्विस सेक्टर, नए ऑर्डरों और घरेलू मांग से मिली रफ्तार

India Services PMI: भारत के सेवा क्षेत्र ने अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले चार महीनों की सबसे...

More Articles Like This